13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: चोर गैंग ने उड़ाए पुलिस के होश, गहने चुराकर ‘प्राइवेट पार्ट’ में छिपा लेती थीं महिलाएं, मेडिकल में खुलासा

Inter-State Women Gang: भीलवाड़ा के कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में शीतला अष्टमी के फाग मेले के दौरान चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

2 min read
Google source verification
Kotri Charbhuja Nath Temple theft, Bhilwara crime news, Bachhada gang arrest, Inter-state women gang, Neemuch gang Rajasthan, Temple fair theft case, Sheetla Ashtami fair crime, Gold mangalsutra theft, Rajasthan police action, Kotri police investigation, Women pickpocket gang, Religious fair crime India, Temple jewelry theft, Blade cutting theft gang, Bhilwara police arrest

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- पत्रिका

भीलवाड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध आस्था धाम कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में शीतला अष्टमी पर आयोजित फाग मेले के दौरान पुलिस ने एक ऐसी अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसके चोरी करने के तरीके ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। यह गैंग महिलाओं के गले से जेवर उड़ाने के बाद उन्हें पुलिस से बचाने के लिए अपने प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) में छिपा लेती थी। राजस्थान में वारदात का यह अनोखा मामला सामने आया है।

जिले की कोटड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के नीमच जिले की ‘बाछड़ा गैंग’ की छह महिलाओं समेत सात जनों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के मंगलसूत्र के सोने के मोती और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।

भीड़ का फायदा उठाकर ब्लेड से उड़ाए जेवर

थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई की शुरुआत 11 मार्च को हुई। शीतला अष्टमी मेले के दौरान मंदिर परिसर में भारी भीड़ का फायदा उठाकर इस गैंग ने करीब आधा दर्जन महिलाओं के गले से सोने के जेवर पार कर दिए। एक पीड़िता ने जब मंगलसूत्र कटने की शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदिग्ध कार की सूचना मिलते ही पुलिस ने रातभर नाकाबंदी की और आरोपियों को दबोच लिया।

मेडिकल जांच में खुला 'राज'

पकड़े जाने के बाद जब पुलिस ने महिलाओं की तलाशी ली तो शुरुआत में कुछ खास हाथ नहीं लगा। हालांकि गहन पूछताछ और शक होने पर जब एक आरोपी महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो डॉक्टर भी दंग रह गए। महिला ने चोरी किए गए सोने के मोती अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखे थे। पुलिस ने चिकित्सीय प्रक्रिया के जरिए इन आभूषणों को बाहर निकलवाया।

नीमच से आकर राजस्थान में देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह मध्यप्रदेश के नीमच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का रहने वाला है। ये लोग विशेष रूप से धार्मिक मेलों और भीड़भाड़ वाले मंदिरों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने शानु (31), व्रतिका (20), बरजी बाई (52), बसंती (60), मैना (28), पायल (20) और सपना (32) को गिरफ्तार किया है। ये सभी नीमच के चारोली, ढण्डेरी और जैतपुरिया क्षेत्र के निवासी हैं।