विविध भारत

Unlock 3: तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, 31 अगस्त तक बढ़ाया Lockdown

देशभर में लगातार बढ़ रहा है Coronavirus का खतरा Unlock 3 की घोषणा के साथ ही Tamil Nadu सरकार ने लिया बड़ा फैसला प्रदेश में 31 अगस्त तक बढ़ाया Lockdown, हर Sunday रहेगा संपूर्ण बंद
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2020, 3:51 PM IST
Tamil Nadu Govt Extend Lockdown till 31 August
तमिलनाडु सरकार ने 31 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडाउन

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 16 लाख के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि इस बीच केंद्र सरकार ( Central Govt ) ने अनलॉक-3 ( Unlock 3 ) का ऐलान कर दिया है। इसके तहत कई क्षेत्रों में ढील दी गई है। इस बीच कई राज्यों में अपने यहां के हालातों के मुताबिक लॉकडाउन ( Lockdown ) के आगे बढ़ाया है।

इसी कड़ी में तमिलनाडु ने भी आने वाले महीने में लॉकडाउन को लेकर स्थ्ति स्पष्ट की है। तमिलनाडु सरकार ( Tamil Nadu Govt )ने 31 अगस्त तक प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि इस लॉकडाउन में पहले की तुलना में कुछ छूट मिलेगी. लेकिन अगस्त महीने के हर रविवार को प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

तमिलनाडु सरकार ने अनलॉक-3 की घोषणा के बाद बड़ा कदम उठाया है। पलानीस्वामी सरकार ने 31 अगस्त तक प्रदेश में लॉकडॉउन बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार ने हालांकि इस दौरान कुछ अन्य क्षेत्रों में ढील बढ़ाई है। लेकिन रविवार को सख्ती जारी रखी है। यानी अगस्त के हर संडे पूरी तरह लॉकडाउन लागू रहेगा।

कलेक्टरों से चर्चा के बाद सीएम ने लिया फैसला

तमिलनाडु सीएम पलानीस्वामी ( Edappadi K Palaniswami ) ने गुरुवार को लॉकडाउन अवधि बढ़ाने की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने लगातार दो दिन तक सभी जिला कलेक्टरों से चर्चा की थी। आपको बता दें कि तमिलनाडु में कोरोना का रिकवरी रेट तो बेहतर है लेकिन नए संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं मृत्यु दर 1.6 फीसदी हो गई है।

बुधवार को प्रदेश में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना के केस आए सामने

आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों के नए मामले सामने आने से हर किसी की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को प्रदेश में एक दिन में 6426 कोविड के नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक दिन में सबसे ज्यादा 82 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है।

वहीं अब तक कोरोना के 2 लाख, 34 हजार, 114 मामले सामने आ चुके हैं। चेन्नई की बात करें तो यहां अब तक 97 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं प्रदेश में अब तक 3741 लोग कोरोना संक्रमण से जान गंवा चुके हैं।

Published on: