5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast: दिल्ली समेत कई राज्यों में Orange Alert जारी, अब भी देश में 11 फीसदी Monsoon Rain की कमी

Weather Forecast उत्तर भारत में एक बार फिर सक्रिय हुआ Monsoon Delhi-NCR समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर जारी हुआ Orange Alert जुलाई में अब तक देशभर में 11 फीसदी कम हुई मानसून बारिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Jul 2020, 11:02 AM IST

Weather Update

उत्तर भारत के कई इलाकों में भार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम ( weather update ) ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर भारत के कई इलाकों में इस वक्त मानसून ( Monsoon ) सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने दिल्ली-एनसीआर ( Delhi NCR ) समेत कई राज्यों में भारी बारिश ( Heavy Rainfall ) की चेतावनी जारी कर दी है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बुधवार को मानसूनी बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी।

हालांकि देशभर में अब भी मानसून की बारिश 11 फीसदी कम दर्ज की गई है। जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 12% अधिक वर्षा हुई है।

रेल यात्रियों के लिए आई अच्छी खबर, अब नहीं चुकाना होंगे टिकट बुकिंग के एक्स्ट्रा दाम, जानें और क्या होंगे फायदे

जानें सुशांत राजपूत मामले में क्या मतलब है जीरो एफआईआर, क्यों करवाई जाती है इस तरह की एफआईआर

उत्तर भारत में झमाझम बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 30 जुलाई को भी उत्तर भारत के कई इलाकों खास तौर पर दिल्ली और उसके आस-पास के राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली और एनसीआर में बुधवार को मानसूनी बारिश को अपनी जोरदार आमद दर्ज कराई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। यहां 30 जुलाई को भी कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक बिहार के कई जिलों में शुक्रवार तक भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के 16 जिलों में जोरदार बारिश के आसार हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में भी बारिश ना होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। ऐसे में उनके लिए भी ये राहत देने वाली खबर है।

मध्य प्रदेश के इंदौर, खंडवा, गुना, भिंड मुहैरा, सागर, दमोह रीवा समेत एक दर्जन से ज्यादा जिलों में मानसून सक्रिय नजर आ रहा है। यहां भी आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून ट्रफ दिल्ली के बहुत करीब से गुजर रही है और शहर में बारिश ला रही है। "मानसून ट्रफ पंजाबके फिरोजपुर , हरियाणा के हिसार और गुड़गांव, झारखंड के डालटनगंज और दुमका और नागालैंड के कुछ हिस्सों से गुजर रही है। ऐसे में इन इलाकों में जोरदार बारिश के आसार हैं।

कहीं कम कहीं ज्यादा
देश भर मानसून का अब तक मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। देश में 1 जून को मानसून की शुरुआत से सिर्फ 1% अधिक बारिश हुई है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 12% अधिक वर्षा हुई है।

उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा की 20% कमी दर्ज की गई। वहीं मध्य भारत में 2% और दक्षिण प्रायद्वीप में 12% ज्यादा बारिश हुई है।

जुलाई में देश भर में 11 फीसदी बारिश की कमी है, जबकि पश्चिमोत्तर भारत में ये कमी 30 फीसदी है।