विविध भारत

Tamilnadu : जलीकट्टू के आयोजन पर रोक नहीं लगाएगी सरकार, तय की खिलाड़ियों सीमा

इस बार खिलाड़ियों की संख्या अधिकतम 150। कोविड-19 निगेटिव का प्रमाण पत्र अनिवार्य।

less than 1 minute read
तमिलनाडु सरकार ने जलीकट्टू के आयोजन की शर्तों के साथ इजाजत दी।

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस बार भी तमिलनाडु में जलीकट्टू का आयोजन होगा। एआईएडीएमके सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। लेकिन प्रदेश सरकार ने इस बाद कोरोना वायरस संक्रमण में मद्देनजर खिलाड़ियों की संख्या अधिकतम 150 तय की है। इससे ज्यादा खिलाड़ी इस बार जलीकट्टी में भाग नहीं ले पाएंगे। इतना ही नहीं खिलाड़ियों को जलीकट्टू में शामिल होने के लिए COVID-19 निगेटिव का प्रमाणपत्र दिखाना भी अनिवार्य कर दिया गया है। दर्शकों की संख्या भी 50 फीसदी से अधिक न होने की शर्तें लगाई गई हैं।

2000 साल पुराना खेल

बता दें कि जलीकट्टू तमिलनाडु में पोंगल त्योहार के दौरान खेला जाना वाला लोकप्रिय खेल है। इसमें बैलों से इंसानों की लड़ाई कराई जाती है। जल्लीकट्टू को तमिलनाडु के गौरव तथा संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। ये 2000 साल पुराना खेल है जो उनकी संस्कृति से जुड़ा है। जानवरों की सुरक्षा करने वाली संस्था पेटा इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले गई। पेटा की याचिका पर अदालत ने 2014 में इस खेल पर पाबंदी लगाने का फैसला सुनाया था। लेकिन लोक आस्था के मद्देनजर यह खेल कुछ शर्तों के साथ जारी है।

Updated on:
23 Dec 2020 11:50 am
Published on:
23 Dec 2020 11:43 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर