
नई दिल्ली। कोरना वायरस ( coronavirus in india ) लगातार देश में अपने पैर पसार रहा है। अब तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1250 के पार हो गई है। वहीं 38 लोग अब तक इस जानलेवा वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे के चलते केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कड़े कदम उठा रही हैं।
इस बीच देश के दक्षिण राज्य से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल तमिलनाडु ( Tamilnadu ) में पिछले 48 घंटों में कोरोना के संदिग्धों का आंकड़ा तेजी से बड़ा है।
यही वजह है कि सरकार हरकत में आई और कोरोना से बचाव को लेकर कई उपाय कर रही है। इसी कड़ी में अब तमिलनाडु सरकार ने सैनेटाइज टनल ( गुफा ) बनाई है। आईए जानते हैं कैसे काम करती है ये गुफा...
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच राज्य सरकारें अपने प्रदेशवासियों को इस जानलेवा वायरस से बचाने के लिए हर संभव कोशिश में जुटी हैं।
इसी कड़ी में तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में कोरोना वायरस को रोकने के लिए एक गुफा बनाई गई है।
यह गुफा मार्केट के एंट्री पॉइंट पर बनाई गई है। ऐसे में जो कोई भी मार्केट आता तो उसे पहले इस गुफा से होकर गुजरना होता है। इस गुफा से गुजरने में 3 से 5 सेकंड का वक्त लगता है।
इस बीच गुजरने वाले व्यक्ति पर सैनेटाइजर का छिड़काव किया जाता है। ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके।