नीतीश कुमार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश के साथ ये 7 मंत्री भी लेंगे शपथ
नई दिल्ली। नीतीश कुमार आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण की राजभवन में तैयारी पूरी हो चुकी है। नीतीश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
राजभवन में शपथग्रहण कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। शाम 4.30 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।बिहार के राज्यपाल फागू चौहान नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बिहार की नई सरकार में भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा रहे हैं। जिनमें पहला नाम तारकिशोर प्रसाद और दूसरा मंजू देवी का है। तारकिशोर कटिहार से चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।
बता दें नीतीश कुमार के साथ 7 लोग शपथ लेंगे। नीतीश कैबिनेट में दरभंगा की जाले विधानसभा सीट से जीवेश मिश्रा , मुजफ्फरपुर की औराई सीट से विधायक रामसूरत राय, मुधबनी जिले की राजनगर सीट से विधायक रामप्रीत पासवान, आरा विधानसभा सीट से विधायक अमरेंद्र प्रताप, बेतिया से विधायक रेणु देवी , कटिहार विधान सभा से विधायक तारकिशोर प्रसादऔर विधान पार्षदसे मंगल पांडेमंत्री पद की शपथ लेंगे।