विविध भारत

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल पर लगे रेप के आरोप में 19 मई को आएगा फैसला

तरुण तेजपाल पर उन्हीं की महिला सहकर्मी ने यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे। उक्त महिला ने आरोप लगाया था कि गोवा के फाइव स्टार होटल में एक कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट में तेजपाल ने उनका उत्पीडऩ किया था।
2 min read
May 12, 2021
Tarun Tejpal will be decided on May 19 on rape charges
Tarun Tejpal will be decided on May 19 on rape charges

नई दिल्ली। तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ चल रहे रेप के मामले में गोवा की कोर्ट में 19 मई को फैसला सुनाएगी। इससे पहले सुनवाई को 12 मई तक के लिए सुनवाई को टाल दिया गया था। तरुण तेजपाल को 30 नवंबर 2013 को रेप के मामले में गिरफ्तार हुए थे। जिसमें उन्होंने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। साथ ही उन्होंने गोवा की तत्कालिक भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध लेने का आरोप लगाया था।

2013 में किया था गिरफ्तार
तरुण तेजपाल पर उन्हीं की महिला सहकर्मी ने यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे। उक्त महिला ने आरोप लगाया था कि गोवा के फाइव स्टार होटल में एक कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट में तेजपाल ने उनका उत्पीडऩ किया था। जिसके बाद तेजपाल को 30 नवंबर 2013 के दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में तेजवान को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत की जज क्षमा जोशी ने आठ मार्च को तेजपाल मामले में आखिरी दलीलें सुनी थी।

2017 में कोर्ट ने तय किए थे आरोप
इससे पहले कोर्ट ने 29 सितंबर, 2017 को रेप, यौन उत्पीडऩ समेत कई धाराओं में तरुण तेजपाल पर आरोप तय किए थे। जिसके बाद तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जहां उसने अपने उपर सभी आरोपों को खारिज किए जाने की मांग की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा करने से मना कर दिया था और ट्रायल कोर्ट को आदेश दिया था कि इस मामले में 6 महीने के भीतर पूरी प्रक्रिया होनी चाहिए। रेप के आरोप में तरुण तेजपाल की गिरफ्तारी का मामला उस दौर में काफी सुर्खियों में रहा था।

Updated on:
12 May 2021 01:46 pm
Published on:
12 May 2021 01:37 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ