विविध भारत

चक्रवाती तूफान तौकते का कहर : समुद्र के बीच में फंसे थे 21 लोग, कोस्ट गार्ड ने इस तरह बचाई जान

देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों पर चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) का साया मंडरा रहा है। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान में कुछ लोग मारे भी गए हैं। इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है।

2 min read
Tauktae

नई दिल्ली। देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों पर चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) का साया मंडरा रहा है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में तबाही मचाने के बाद यह चक्रवाती तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान में कुछ लोग मारे भी गए हैं। इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की ओर से सोमवार को बताया गया कि चक्रवात तौकते के कारण कोच्चि तट से कुछ दूरी पर उफनते सागर के बीच 12 मछुआरे फंस गए थे। आईसीजी ने सभी को 16 मई को बचा लिया गया है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि यह तूफान विकराल चक्रवाती तूफान में बदल गया है। यह तूफान शाम तक गुजरात के तट तक पहुंचने का अनुमान है।

35 मील समुद्र में फंसे थे
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की ओर से ट्वीट कर मछुआरों के बारे में बताया है। आईसीजी ने ट्वीट में लिखा कि भारतीय मछुआरों की जीसस नाम की नाव कोच्चि से 35 समुद्री मील की दूरी पर फंसी हुई थी। आईसीजी के पोत आर्यमान ने उस नौका तथा उस पर फंसे 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। उफनते समुद्र के बीच से इन्हें 16 मई की रात को कोच्चि लाया गया। नौका सवार सभी लोग सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

बीच समंदर फंसे 9 लोगों को बचाया
नेवी और कोस्ट गार्ड मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे है। दोनों ने समुद्र में बीच में फंसे 9 लोगों को बचाया है। ये लोग कर्नाटक के पास मल्की चट्टान पर फंसे हुए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह सभी एक टगबोट 'कोरोमंडल सरेंडर IX' के क्रू मेंबर्स थे। इनकी बोट मंगलोर तट पर मल्की चट्टान पर फंस गई थी। 5 लोगों को कोस्ट गार्ड के वराह जहाज ने रेस्क्यू किया और चार नेवी के IN702 हेलीकॉप्टर ने बचा गया।

यह भी पढ़ेँः Cyclone Tauktae के चलते दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू समेत गुजरात से आने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलाने का अनुमान
चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि यह तूफान सोमवार तड़के से विकराल रूप धारण कर लिया है। विभाग ने पहले इसके विकराल रूप लेने का कोई अनुमान नहीं लगाया था। इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। आईएमडी ने हालांकि कहा कि गुजरात तट पर पहुंचने पर तूफान की विकरालता कम होगी।

Published on:
17 May 2021 03:31 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश