विविध भारत

लालू से मिलने के बाद रोते हुए निकले तेज प्रताप, दिया यह बड़ा बयान, बोले- पापा ने कहा….

पिता लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद तेज प्रताप ने दिया बड़ा बयान।

2 min read
लालू से मिलने के बाद रोते हुए निकले तेज प्रताप, दिया यह बड़ा बयान, बोले- पापा ने कहा....

नई दिल्ली। बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक घराने में हड़कंप मचा हुआ है। हड़कंप मचना भी जायज है, क्योंकि लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने अचानक बड़ा फैसला लिया है। तेज प्रताप अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने कोर्ट में अर्जी भी लगा दी है। तलाक की अर्जी लगाने के बाद तेज प्रताप ने शनिवार देर शाम अपने पिता लालू प्रसाद से रांची के रिम्स में मुलाकात की। दोनों के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत चली। लेकिन, जब तेज प्रताप बाहर निकले तो रोते हुए दिखाई दिए।

रिम्स से रोते हुए बाहर निकले तेज प्रताप

बाहर निकलने के बाद तेज प्रताप ने कहा, 'पापा (लालू प्रसाद)ने कहा है कि घर आकर तुमसे इस बारे में बात करेंगे। अब मैं पापा के घर आने का इंतजार करूंगा।' हालांकि, तेज प्रताप ने एक बार फिर साफ कहा कि अब मैं कोर्ट में अपनी पूरी बात रखूंगा, हमारा फैसला अडिग है और अडिग ही रहेगा। इसे कोई नहीं बदल सकता है। हालांकि, दोनों के बीच और क्या बातचीत हुई इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन, यह स्पष्ट है कि लालू प्रसाद अपने बेटे के मनाने में कामयाब नहीं हो सके। तभी तो बाहर आकर तेज प्रताप ने ऐसा बयान दिया। गौरतलब है कि लालू की तबीयत पहले से ही बिगड़ी हुई है। वहीं, इस खबर के आने के बाद राजद सुप्रीमो की तबीयत और बिगड़ गई है।

घुटकर नहीं रह सकता इस रिश्ते में- तेज प्रताप

यहां आपको बता दें कि शुक्रवार को तलाकनामा देने के बाद ही तेज प्रताप लालू प्रसाद से मिलने के लिए रांची रवाना हो गए थे। लेकिन, घरवालों ने फोन कर बीच रास्ते से उन्हें वापस बुला लिया था। इसके बाद उन्हें समझाने की काफी कोशिश की गई। लेकिन, वे नहीं माने। उन्होंने साफ कह दिया है कि ऐश्वर्या राय के साथ अब वो नहीं रह सकते हैं। क्योंकि, इस रिश्ते में उन्हें घुटन महसूस होता है। उन्होंने कहा कि घुट-घुटकर मरने से अच्छा है कि इस रिश्ते को खत्म कर दिया जाए।

Published on:
03 Nov 2018 06:49 pm
Also Read
View All
CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी

Expensive books: Video: एनसीईआरटी की जगह प्राइवेट स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें, अभाविप ने घेरा DEO दफ्तर

Water crisis: पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, चिलचिलाती धूप में शहरवासियों के साथ सडक़ पर बैठे 7 पार्षद, किया चक्काजाम