विविध भारत

तेलंगाना: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर ने बुलाई ​कैबिनेट बैठक, लॉकडाउन ​सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

तेलंगाना कैबिनेट की आज बैठक होने वाली है। बैठक में राज्य में तालाबंदी, बारिश, मानसून के मौसम में खेती, कृषि से संबंधित मौसमी मुद्दों, गोदावरी के पानी, पनबिजली उत्पादन और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है।

2 min read
K Chandrashekhar

नई दिल्ली। तेलंगाना कैबिनेट की आज बैठक होने वाली है। इस बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होनी है, जिसमें चल रहे कोविड-19 लॉकडाउन और कृषि पर मानसून का प्रभाव शामिल है। तालाबंदी का वर्तमान चरण शनिवार को समाप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के इस मुद्दे पर निर्णय ले सकते है। हालांकि दक्षिणी राज्य में कोविड-19 मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। बता दें कि 8 जून को कोरोना पॉजिटिव केस को देते हुए लॉकडाउन को 10 दिनों के लिए बढ़ाया गया था।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
तेलंगाना सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में शनिवार को यहां प्रगति भवन में राज्य मंत्रिमंडल की आपात बैठक होगी। इसमें कहा गया है कि बैठक में कैबिनेट में राज्य में तालाबंदी, बारिश, मानसून के मौसम में खेती, कृषि से संबंधित मौसमी मुद्दों, गोदावरी के पानी को उठाने, पनबिजली उत्पादन और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है।

सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक छूट
राज्य में जारी लॉकडाउन शनिवार को खत्म हो रहा है। कैबिनेट ने तालाबंदी के दौरान सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच छूट दी है। लोगों को अपने कार्यालयों से घर पहुंचने के लिए शाम 6 बजे तक एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया है। कैबिनेट ने 8 जून को लॉकडाउन को 10 दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया।

24 घंटों में कोरोना 1,417 नए मामले
आपको बता दे कि तेलंगाना ने शुक्रवार को 1 हजार 417 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए, जिससे इसकी संख्या 6 लाख 10 हजार 834 हो गई। वहीं वहीं 12 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हजार 546 हो गई। शुक्रवार शाम को राज्य सरकार के एक बुलेटिन के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में 149 मामलों की संख्या सबसे अधिक थी, इसके बाद रंगारेड्डी 104 और खम्मम में 93 थे।

Published on:
19 Jun 2021 03:43 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत