विविध भारत

तेलंगाना: रविवार से कोरोना लॉकडाउन पूरी तरह खत्म, 1 जुलाई से खुलेंगे शैैक्षणिक संस्थान

तेलंगाना की केसीआर सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद लॉकडाउन को रविवार (20 जून) से पूरी तरह से खत्म करने का फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार ने एक जुलाई से तमाम शिक्षण संस्थानों को भी खोलने की घोषणा की है।

2 min read
Jun 19, 2021
Telangana: KCR Government Lift Covid-19 Lockdown Completely From Sunday, Educational Institutions Will Open From July 1

हैदराबाद। देशभर में कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है। ऐसे में तमाम राज्य अपने-अपने स्तर पर पहले से लागू लॉकडाउन या अन्य तरह की पाबंदियों में ढील दे रहे हैं।

इसी कड़ी में तेलंगाना सरकार ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए लॉकडाउन को पूरी तरह से खत्म करने की घोषणा की है। केसीआर सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद लॉकडाउन को रविवार (20 जून) से पूरी तरह से खत्म करने का फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार ने एक जुलाई से तमाम शिक्षण संस्थानों को भी खोलने की घोषणा की है।

राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य मंत्रिमंडल ने शनिवार को यह निर्णय लिया और सभी विभाग के अधिकारियों को लॉकडाउन के दौरान लागू सभी प्रतिबंधों को हटाने के निर्देश दिए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बाद इस तरह से तेलंगाना देश का पहला राज्य बन गया है जिसने पूरी तरह से लॉकडाउन को हटाने का एलान किया है।

1 जुलाई से खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान

राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान एक जुलाई से खुलेंगे। कैबिनेट ने शिक्षा विभाग को एक जुलाई से सभी तरह के शिक्षण संस्थान को पूरी तैयारी के साथ खोलने के निर्देश दिए। हालांकि, कैबिनेट ने तमाम शिक्षण संस्थानों के छात्रों की अनिवार्य उपस्थिति, ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने आदि के संबंध में नियम-कायदों पर शिक्षा विभाग को दिशा-निर्देश जारी करने का निर्देश दिए हैं।

साथ ही मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन हटने पर लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि लोग लापरवाह व्यवहार न करें। लोगों को मास्क पहनना चाहिए, शारीरिक दूरी बनाए रखनी चाहिए और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सैनिटाइजर और दूसरी सावधानियां बरतने के साथ तमाम कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। सरकार ने लोगों से कोरोना के प्रसार को हमेशा के लिए रोकने के लिए पूरा सहयोग देने का भी अनुरोध किया है।

तेलंगाना में अब तक 3,546 की मौत

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया "राज्य कैबिनेट ने लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है। सरकार ने चिकित्सा अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्टों की जांच के बाद ही यह फैसला लिया है। राज्य में कोरोना मामलों की संख्या, पॉजिटिविटी रेट में काफी कमी आई है।'' मालूम हो कि पिछले एक महीने से राज्य में कोरोना संंक्रमण के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन लागू था।

तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,417 नए मामले दर्ज किए गए थे, इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,10,834 हो गई। वहीं 12 और लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,546 हो गई।

Updated on:
19 Jun 2021 07:12 pm
Published on:
19 Jun 2021 07:00 pm
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच

आयरन डोम से भी आगे: भारत बना रहा 3-लेयर आसमानी कवच