विविध भारत

आतंकी नवीद से पूछताछ जारी, DSP देवेंद्र सिंह से जुड़े कई खुलासे किए

आतंकी नवीद ( Navid ) के घरवाले चंडीगढ़ में रहते हैं पीछले साल अपने मां-बाप से मिला था नवीद DSP देवेंद्र सिंह ( Devendra Singh ) ने की थी नवीद की काफी मदद
2 min read
devendra-singh

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह ( DSP Devendra Singh ) की हिज्बुल आतंकियों के साथ हुई गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियां सकते में हैं। वहीं, गिरफ्तारी के बाद आतंकी से लगातार पूछताछ जारी है। हिज्बुल आतंकी नवीद बाबू से हुई पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। फिलहाल अभी भी उससे पूछताछ जारी है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो आतंकी नवीद का भाई चंडीगढ़ में रहता है और वहां पढ़ाई कर रहा है। उसके माता-पिता भी वहीं रहते हैं। नवीद ने अपने माता-पिता से मिलने की इच्छा जाहिर की है। उसने पूछताछ में बताया कि वह पीछले साल जम्मू में अपने मां-बाप से मिला था। उस समय डीएसपी देवेंद्र सिंह ने ही उसकी मदद की थी।

जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में नदीक ने आतंकियों के फंडिंग से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि फंडिंग के लिए कश्मीर में स्थानीय स्तर पर पैसे इकट्ठा किए जाते हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि नजीर ने पूछताछ में हथियार सप्लायर और कोरियर के बारे में भी बताया।

कई राज्य थे निशाने पर

जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि देवेंद्र सिंह आतंकियों के साथ मिल कर दिल्ली समेत जम्मू, पंजाब और चंडीगढ़ को निशाना बनाने वाला था। इस पूरी वारदात को अंजाम देन के लिए कई और आतंकियों को भी इस साजिश में शामिल किया जाना था। लेकिन उससे पहले ही सभी की गिरफ्तारी हो गई।

क्या है मामला

रविवार को जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) के कुलगाम में चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को गिरफ़्तार किया गया था। जिस वक्त ये गिरफ्तारी हुई उस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक डीएसपी देवेंद्र सिंह भी वहां मौजूद था। देवेंद्र सिंह ने अपने घर में आतंकियों को पनाह दी थी। जानकारी के मुताबिक देवेंद्र सिंह के घर में छापेमारी के दौरान एक एके राइफल और दो पिस्टल की बरामदगी की गई है।

Updated on:
15 Jan 2020 01:33 pm
Published on:
15 Jan 2020 12:35 pm
Also Read
View All
Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया