विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा मौका है जब घाटी में सीआरपीएफ को निशाना बनाया गया है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों की तलाश में घेराबंदी कर दी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 12:51 PM IST
Feature image

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के शीर पोरा सेक्टर में सीआरपीएफ पर हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया और फरार हो गए। शीर पोरा सेक्टर में अचबल चौक पर आंतकियों ने करीब 10 मिनट तक सीआरपीएफ जवानों पर गोलियां बरसाईं और उसके बाद फरार हो गए। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबरें थीं। अब मिल रही खबरों के अनुसार दोनों जवान शहीद हो गए हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों की तलाश में घेराबंदी कर दी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सीआरपीएफ पर औचक हमला

अनंतनाग के शीर पोरा सेक्टर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद मोर्चा संभालते हुए काउंटर फायरिंग शुरू कर दी है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 2 जवानों के घायल होने की खबर थी । अब मिल रही खबरों के अनुसार दोनों जवान शहीद हो गए हैं। अनंतनाग में हमला उस वक्त किया गया जब सीआरपीफ की एक टुकड़ी इलाके में गश्त लगा रही थी । आतंकी सीआरपीएफ जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। हमले में तीन नागरिकों के घायल होने की भी खबरें आ रही हैं।

एक सप्ताह में तीसरी घटना

पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा मौका है जब घाटी में सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाया गया है। इससे पहले सोमवार को पुलवामा में पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया था। सोमवार को कश्मीर घाटी के त्राल इलाके में आतंकियों ने पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड फेंका था।

सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को घेरा

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों की तलाश में घेराबंदी कर दी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

थम नहीं रहीं आतंकी घटनाएं

जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिन पहले आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के ट्रल में 180 बटालियन के सीआरपीएफ शिविर में एक ग्रेनेड फेंका था, जिसमें कम से कम नौ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। पिछले महीने भी दो आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों पर हमला किया और जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ जवान की राइफल छीन ली थी। एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने सडोरा रेलवे स्टेशन के पास 46 बटालियन के सीआरपीएफ कर्मियों पर हमला किया था और उसके बाद फरार हो गए थे।

Updated on:
13 Jul 2018, 12:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता