विविध भारत

दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, तापमान में भारी गिरावट

दिल्ली का पारा गिरकर 8 डिग्री तक पहुंचा। 3 दिन पहले सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी।

less than 1 minute read
दिल्ली का पारा गिरकर 8 डिग्री तक पहुंचा।

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। सोमवार को दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट देखी है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का तापमन 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंडक और बढ़ेगी। इस बीच आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह में कोहरा और धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

3 दिन पहले तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज

बता दें कि शुक्रवार को सुबह दिल्ली के तापमान में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का तापमान 7.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। जोकि अक्तूबर से अबतक का सबसे न्यूनतम स्तर है। फिलहाल दिल्ली के तापमान में और गिरावट की आशंका है।

Updated on:
23 Nov 2020 08:52 am
Published on:
23 Nov 2020 08:43 am
Also Read
View All