विविध भारत

चुनाव आयोग सुनिश्चित करे कि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हों: कैलाश विजयवर्गीय

Highlights भाजपा नेता ने कहा, राज्य प्रशासन मशीनरी का उपयोग नहीं किया जाए। कहा-पुलिस शामिल है,तो निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं।

less than 1 minute read
kailash
कैशाल विजयवर्गीय।

नई दिल्ली। पश्विम बंगाल में हाल ही में भाजपा नेताओं पर पथराव किया गया था। भाजपा नेता जेपी नड्डा और कैशाल विजयवर्गीय के काफिले पर यह हमला हुआ था। इस दौरान विजयवर्गीय चोटिल भी हुए थे।

बुधवार को उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, बिना किसी डर के पश्चिम बंगाल में आयोजित किए जाएं। उसके लिए यह अहम है कि राज्य प्रशासन मशीनरी का उपयोग नहीं किया जाए। यदि पुलिस शामिल है, तो निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं।

बीते हफ्ते पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के काफिले पर हुए हमले का शिकार बने भाजपा के महासचिव और प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) की सुरक्षा बढ़ा दी गई। विजयवर्गीय को अब बुलेटप्रूफ गाड़ी दे दी गई है। अब वे भी सामान्य गाड़ी में नहीं चलेंगे। पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी को पहले ही जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है,अब उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी भी दी गई है।

Updated on:
16 Dec 2020 07:03 pm
Published on:
16 Dec 2020 06:49 pm
Also Read
View All
Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब