विविध भारत

दिल्ली में आज भी छाई धुंध की चादर, पहले से ज्यादा बदतर हुई हवा

दीपावली के दिन भी दिल्ली में छाई धुंध की चादर। एक्यूआई में लगातार गिरावट चिंता का विषय।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2020, 9:38 AM IST
air pollution
दीपावली के दिन भी दिल्ली में छाई धुंध की चादर।

नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दीपावली के दिन भी सुबह के समय धुंध की चादर छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( CPCB ) के आंकड़ों के मुताबिक ITO के नज़दीक के शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 दर्ज की गई जो वायु प्रदूषण के लिहाज से बहुत खराब श्रेणी में है। दीपावली के दिन भी दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी और हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट ने लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी है।

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग के डॉ वीके सोनी ने कहा शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्थिति में है। 14 नवंबर को वायु प्रदूषण और ज्यादा बढ़ने की आशंका है। प्रकाश पर्व दीपावली की वजह से बड़े पैमाने पर अतिरिक्त और जहरीली गैस का उत्सर्जन हो सकता है। इससे वायू गुणवत्ता सूचकांक और बदतर हो जाएगा। इसलिए लोगों इस बात का ध्यान रखें कि कम से कम अपने स्तर पर प्रदूषण को बढ़ावा न दें।

Updated on:
14 Nov 2020, 9:38 AM IST
Published on: