विविध भारत

दिल्ली एनसीआर में जारी है बारिश का सिलसिला, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है
2 min read
rain
दिल्ली एनसीआर में बारिश फिर मेरहबान, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है। चौथे दिन भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में खूब मेघ बरसे हैं। सुबह से ही यहां रुक-रुक कर बरसात हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार हो रही फुहारों व बारिश के बीच तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री से छह डिग्री कम चल रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 7-8 सितंबर तक हल्की बारिश होती रहेगी। बता दें कि पहले ही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे पिछले तीन दिन के मुकाबले मंगलवार को बारिश कम हुई लेकिन शुरुआती 4 दिन में ही मानसूनी बादलों में दिल्ली में 14 सेंटीमीटर (139 मिमी) बारिश हुई।

ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अऩुसार, अगले 48 घंटों के दौरान कम दबाव वाले क्षेत्र बनने की संभावना है। नतीजतन, अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के कई जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। जिसके 48 घंटों के दौरान ज्यादातर स्थानों पर मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। यहां कई जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में बालासोर, भद्रक, केेंदरा, जगत्सिंहपुर, जजपुर, कटक, केंजर और मयूरभंज जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।


इन राज्यों में भी होगी खूब बरसात
वहीं पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ के इलाकों में भी भारी वर्षा की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड, ओड़िशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज़ बारिश हो सकती है। कोलकाता में पहले से भारी बारिश हो रही है। उत्तर भारत में आज से मॉनसून कमजोर हो रहा है। मैदानों से पहाड़ों तक बारिश की तीव्रता और इसके दायरे दोनों में कमी देखने को मिलेगी। हालांकि उत्तराखंड और हिमाचल के दक्षिणी भागों में कुछ समय के लिए मध्यम बारिश हो सकती है। जिससे अभी पहाड़ों पर चट्टानें गिरने का और भूस्खलन का ख़तरा बना रहेगा। उत्तर प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय है। नदियां उफान पर हैं और बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस वक्त मानसून की अक्षीय रेखा उत्तर प्रदेश पर बनी हुई है और अगले 2-3 दिनों तक यह इसी राज्य पर रहेगी।इसके अलावा मैदानी भागों की अगर बात करें तो पंजाब और हरियाणा के पूर्वी जिलों और चंडीगढ़ तथा दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

Published on:
05 Sept 2018 08:23 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video