विविध भारत

मोदी सरकार के खिलाफ मंदसौर में तोगड़िया खोलेंगे मोर्चा

भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का साथ मिलेगा। कहा, बीजेपी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं करके किसानों को धोखा दिया है।

2 min read
Jun 06, 2018
मोदी सरकार के खिलाफ मंदसौर में तोगड़िया खोलेंगे मोर्चा

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी)से हटाए जाने के बाद से प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह अब किसान के आंदोलन का समर्थन रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा कि वह आठ जून को मध्यप्रदेश के मंदसौर जा रहे हैं। यहां उनकों भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का साथ मिलेगा। इस दौरान तोगड़िया ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली बीजेपी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं करके किसानों को धोखा दिया है।

राष्ट्रीय किसान परिषद का गठन करने की मांग

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री की घोषणा के तीन साल बाद भी नहीं खुल सका मेडिकल कॉलेज

मीडिया ने जब तोगड़िया से पूछा कि वह अब किसान के मुद्दे को क्यों उठा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि वह किसानों के जीवन में सुधार करने और राष्ट्रीय किसान परिषद का गठन करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अभी भी आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है और सरकार एक मूक दर्शक बनी है। तोगडिया ने कहा कि वह 24 जून को दिल्ली में एक नया संगठन भी लॉन्च करेंगे।

15 अप्रैल को संगठन छोड़ने की घोषणा की थी

पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़े रहे प्रवीण तोगड़िया ने 15 अप्रैल को संगठन छोड़ने की घोषणा की थी। दिसंबर 2011 से विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर रहे तोगड़िया ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा उस वक्त की थी जब विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उनके उम्मीदवार को वोटिंग में हार का सामना करना पड़ा था। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पांच दशकों में पहली बार चुनाव कराए गए थे। तोगड़िया ने कहा था कि वह अब विहिप में नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि हिंदुओं के कल्याण के लिए मैंने अपना घर छोड़ा और अच्छी - खासी मेडिकल प्रैक्टिस छोड़ी। हिंदुओं की लंबे समय से लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं हैं। खासकर किसानों को इस सरकार में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस के प्रदेश नेताओं ने भाजपा सरकार पर लगाएं खिलाडिय़ों की उपेक्षा के आरोप
Published on:
06 Jun 2018 10:58 am
Also Read
View All