विविध भारत

जम्मू कश्मीर: आतंकियों की आई शामत, बारामूला मुठभेड़ में 5 दहशतगर्द ढेर

जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में चार जवानों की शहादत का बदला सुरक्षाबलों ने ले लिया है।
2 min read
baramulla
कश्मीर: आतंकियों की आई शामत, बारामूला मुठभेड़ में 5 दहशतगर्द ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में चार जवानों की शहादत के बाद बारामूला जिले में सुरक्षाबलों का आतंकियों से सामना हुआ। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। भारतीय जवानों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। बता दें कि मुठभेड़ बुधवार को शुरू हुई थी। आज खबर आई कि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है, वैसे अब तक 5 आतंकियों को मार गिराया है और दोनों ही तरफ से गोलीबारी हो रही है। बताया जा रहा था कि सोमवार को लाधोरा के जंगल में आतंकवादियों के होने की खबर मिली। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के रफियाबाद में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान ही दोनों तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गई।

ले लिया बदला

आपको बता दें कि मंगलवार को जम्‍मू कश्‍मीर के बांदीपोर के तहत आने वाले गुरेज सेक्‍टर में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए थे। इन सैनिकों में एक मेजर रैंक का ऑफिसर और तीन जवान शामिल थे। दरअसल मंगलवार को आठ आतंकी घुसपैठ की कोशिशों में लगे थे और उन्‍हें रोकने के प्रयास में ही चार सैनिक शहीद हो गए थे। इस एनकाउंटर में चार आतंकी मारे गए थे तो चार आतंकी भागने में कामयाब रहे। बता दें कि इस मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर कौशतुभ प्रकाश कुमार राणे का पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित घर पहुंच चुका है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा सम्मान के साथ शहीद मेजर राणे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ऑपरेशन ऑल आउट से बौखलाए आतंकी

जम्मू-कश्मीर में सेना ने ऑपरेशन ऑल आउट चलाया हुआ है। जिसस आतंकी बौखलाए हुए हैं। ऑपरेशन ऑल आउट के तहत लगातार घुसपैठियों और संदिग्धों पर नजर बनाई रखी जा रही है। यही वजह है कि रोजाना प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ की जानकारी मिलती रहती है। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ऑल आउट के तहत इस साल 110 से ज्यादा आतंकियों को मौत की नींद सुला दी है।

Updated on:
09 Aug 2018 10:12 am
Published on:
09 Aug 2018 10:10 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर