विविध भारत

एक साल के दौरान भारत में और बढ़ गया भ्रष्टाचार

- शर्मसार: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की करप्शन परसेप्शन इंडेक्स जारी ।- इस बार कोरोना से निपटने में हुए भ्रष्टाचार के मामलों पर खास ध्यान ।
less than 1 minute read
Jan 29, 2021
एक साल के दौरान भारत में और बढ़ गया भ्रष्टाचार
एक साल के दौरान भारत में और बढ़ गया भ्रष्टाचार

नई दिल्ली। देश में भ्रष्टाचार और बढ़ा है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने करप्शन परसेप्शन इंडेक्स 2020 की सूची जारी की है। इसमें 2019 की तुलना में भारत 6 पायदान नीचे फिसला है। पिछले साल 80वें स्थान पर रहा भारत इस बार 180 देशों में 86वीं पायदान पर पहुंच गया। सबसे ईमानदार देश के तौर पर न्यूजीलैंड और डेमनार्क अव्वल हैं। दुनिया के देशों का करप्शन इंडेक्स तैयार करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ट्रांसपेरे ंसी इंटरनेशनल ने इस बार के मापदंडों में कोविड-19 महामारी से निपटने के दौरान हुए भ्रष्टाचार पर विशेष ध्यान दिया। संस्था की चेयरपर्सन डेलिया फरेरिया रूबियो ने कहा कि कोविड-19 सिर्फ स्वास्थ्य और आर्थिक संकट ही नहीं है। यह भ्रष्टाचार का भी बड़ा संकट है।

पाक, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के बुरे हाल: प ड़ोसी देशों के हालात भी इस सूची में ज्यादा अच्छे नहीं है। सूची के मुताबिक चीन 78वें नम्बर पर है, पाकिस्तान 124वें, बांग्लादेश 146वें और अफगानिस्तान 165वें स्थान पर है। संस्था के मुताबिक भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में उठाए गए कदमों के आधार पर दुनिया के 180 देशों की रैंकिंग तैयार की गई।

भारत : सौ में से 40 नम्बर -
इस बार भारत ने सौ में से 40 अंक हासिल किए। 2019 में उसे 41 अंक मिले थे। इससे पहले 2018 में 78वें, 2017 में 81वें और 2016 में 79वें स्थान पर रहा था।

टॉप-5 देश -
ईमानदार -
न्यूजीलैंड
डेनमार्क
फिनलैंड
स्विट्जरलैंड
सिंगापुर

भ्रष्टाचारी
वेनेजुएला
यमन
सीरिया
दक्षिणी सुडान
सोमालिया

Published on:
29 Jan 2021 03:20 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर