विविध भारत

कश्मीर: बहन की शादी में शरीक होने आया था आतंकी, सुरक्षाबलों ने कर दिया काम तमाम

सुरक्षाबल के जवान गुलूरा और आसपास के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

2 min read
बिहार: सीतामढ़ी मॉब लिंचिंग का वीडियो हुआ वायरल, आरजेडी बोली- महाजंगल राज

श्रीनगर। मंगलवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। दहशतगर्दों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। मारे गए आतंकी की पहचान बारामुला के सोपोर जिले के निवासी लियाकत लोन और हंदवाड़ा निवासी फुरकान राशिद लोन के रूप में की गई है। दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। सुरक्षाबल के जवान गुलूरा और आसपास के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

बहन की शादी मातम में बदली
खबरों के मुताबिक, मंगलवार को मारे गए दो आतंकी में से एक की बहन की शादी होनी थी। हंदवाड़ा के गुलूरा गांव में विवाह होना था। बता दें कि इसी इलाके में मुठभेड़ हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गुलाम मोहिद्दीन लोन के बेटे लियाकत अहमद लोन इसी साल आठ जुलाई को आतंकी संगठन से जुड़ा था। आठ जुलाई हिज्बुल कमांडर मुजफ्फर वानी की दूसरी बरसी थी। दहशतगर्द के परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, " लियाकत की बहन की आज शादी थी। अब हम उसके शव को लेने जा रहे हैं। लियाकत शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता भी था। उसने इस वर्ष अपना घर छोड़ दिया था। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि, " इस जुलाई के बाद हमने उसे नहीं देखा, हमें इस बात की भी जानकारी नहीं थी कि उसने आतंकी संगठन ज्वाइन किया है।

ये भी पढ़ें

कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी ढेर

सुबह चलाया गया अभियान
खबरों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। गुलूरा गांव में हुए इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इलाके में अब सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिन निकलने से पहले गुलूरा गांव में सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन, पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने खोजी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों को क्षेत्र में छिपे होने की खबर मिली थी। जिसको देखते हुए सुरक्षाबलों ने कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन रात ढाई बजे शुरू किया। सुरक्षा बलों की ओर से चुनौती दिए जाने पर आतंकियों ने गोली चला दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को जमींदोज कर दिया। आतंकियों के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद सेना के जवान गुलूरा और आसपास के कई इलाकों में गहन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, इसके अलावा हंदवाड़ा में तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है।

ये भी पढ़ें

अफगानिस्तान: सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, मारे गए 10 आतंकी
Published on:
11 Sept 2018 12:33 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?