विविध भारत

मोबाइल में अपने आप सेव हो रहा UIDAI का हेल्पलाइन नंबर, देशभर में मचा हड़कंप

देशभर में कई लोगों को मोबाइल फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में UIDAI नाम से 1800-300-1947 नंबर अपने आप सेव हो रहा है।

2 min read
Aug 03, 2018
मोबाइल में अपने आप सेव हो रहा UIDAI का हेल्पलाइन नंबर, देशभर में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। दुनिया भर में डेटा चोरी की खबरों और आधार नंबर को लेकर चल रही बहस के बीच आधार को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। देशभर में कई लोगों को मोबाइल फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में UIDAI नाम से एक नंबर ( 1800-300-1947) अपने आप सेव हो रहा है। ये नंबर ज्यादारतर एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में सेव हो रहा है। इसे आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में चेक कर सकते हैं।

बगैर इजाजत आपको फोन में सेव हो गया नंबर
भारत में लोगों ने ट्विटर समेत तमात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा है कि उनके मोबाइल के कॉन्टैक्ट लिस्ट में यूआईडीएआई के नाम से एक टोल फ्री नंबर दिख रहा है। जो आज से पहले नहीं हुआ करता था। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों में कई तरह की आशंका देखने को मिल रही है। लोग हैरान हैं कि बगैर उनकी इजाजत के उनके ही मोबाइल में कोई नंबर कैसे सेव हो सकता है।

एंड्रॉयड मोबाइल में सेव हो रहा नंबर

हालांकि ये नंबर अभी सिर्फ एंड्रॉयड फोन्स में ही सेव हो रहा है, एप्पल के मोबाइल फोन्स को चेक करने के बाद ये कहा जा रहा है कि अभी ये नंबर एप्पल के मोबाइल में सेव नहीं है। यहां बताना जरूरी है कि भारत में लगभग 90 फीसदी एंड्रॉयड मोबाइल के यूजर्स हैं, यानि इनकी प्राइवेसी खतरे में है।

आधार ने कहा- ये हमारा नंबर नहीं

आधार से जुड़ी खबरें और शिकायतें सामने आने के बाद Unique Identification Authority of India यानि यूआईडीएआई ने इसका खंडन किया है। आधार ने अपने ट्विटर हैंडल से कहा है कि उन्होंने किसी भी मोबाइल सर्विस प्रोपाइडर, या आईटी कंपनी को कंपनी से एंड्रॉयड फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में 1800-300-19 47 नंबर सेव करने की अनुमति नहीं दी है। ट्वीट में कहा गया है कि 18003001947 यूआईडीएआई का टोल फ्री नंबर है ही नहीं। कुछ लोग जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

1947 है आधार का ट्रोल फ्री नंबर

आधार की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि हमारा वैध टोल फ्री नंबर 1947 है जो पिछले दो वर्षों से अधिक समय से सेवा में है। यूआईडीएआई ने दोहराया है कि उसने सार्वजनिक सेवा नंबरों की डिफॉल्ट सूची में भी 18003001947 या 1 9 47 को शामिल करने के लिए किसी भी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं या मोबाइल निर्माताओं या एंड्रॉइड सहित किसी से भी पूछा या सलाह नहीं दी है।

ये भी पढ़ें

UIDAI की चेतावनी, अपने आधार कार्ड का नंबर किसी को बताया तो भुगतने होंगे ये परिणाम
Updated on:
03 Aug 2018 05:09 pm
Published on:
03 Aug 2018 04:47 pm
Also Read
View All