बदमाशों ने पति को बांधकर वाहन के अंदर बंद कर दिया और फिर कथित रूप से महिला के साथ दुष्कर्म किया। अपराध को अंजाम देने के बाद वे भाग गए। हमलावरों ने उन्हें धमकाया कि वे पुलिस के पास न जाएं क्योंकि वे इस स्थान में काफी प्रभावशाली हैं और कोई भी उनकी बात नहीं सुनेगा। बाद में दम्पति ने तासगांव पुलिस स्टेशन तक पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने प्राथमिकी में आठ में से चार आरोपियों मुकुंद माने, सागर, जावेद खान और विनोद का नाम दर्ज कराया है।