विविध भारत

Aadhaar Update: आधार में पता अपडेट करने की सुविधा UIDAI ने की बंद, अब ऐसे कर सकेंगे बदलाव

Aadhaar Update यूआईडीएआई की ओर से आधार कार्ड होल्डर्स को सहूलियत के लिए बिना किसी प्रूफ के एड्रेस में बदलाव की छूट अब बंद कर दी गई है। बदलाव के लिए अब एड्रेस प्रूफ हुआ अनिवार्य

2 min read
Aug 09, 2021

नई दिल्ली। आधार अपडेट ( Aadhaar Update ) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण ( UIDAI ) ने आधार कार्ड धारकों के एड्रेस अपडेट करने की सुविधा को बंद कर दिया है। दरअसल यूआईडीएआई की ओर से आधार कार्ड होल्डर्स को सहूलियत के लिए बिना किसी प्रूफ के एड्रेस में बदलाव ( Address Update without Proof ) कराने की छूट दे दी थी।

लेकिन अब प्राधिकरण ने आधार धारकों को दी इस सुविधा को बंद कर दिया है। यूआईडीएआई ने बताया कि एड्रेस वैलिडेशन लेटर ( Address Validation Letter ) सुविधा अगले आदेश तक बंद की जा रही है।

अब उपलब्ध कराना होगा दस्तावेज
यूआईडीएआई के मुताबिक अब सभी नागरिकों को अपने पते में बदलाव कराने के लिए पहले दी गई सूची में कोई एक दस्‍तावेज उपलब्‍ध कराना ही होगा।

इन लोगों को होगी परेशानी
यूआईडीएआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस सुविधा के बंद होने से उन लोगों को परेशानी होगी, जिनके पास एड्रेस अपडेट कराने के लिए कोई दस्‍तावेज नहीं है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकते हैं बदलाव
अब अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए आप एड्रेस को प्रूफ के जरिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से अपडेट करा सकते हैं।

ऑनलाइन एड्रेस अपडेट के लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसइट ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर विजिट करना होगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- UIDAI की वेबसाइट पर जाकर ‘Proceed to Update Aadhaar’ पर क्लिक करें
- अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर फिल करें। इसके बाद सिक्‍योरिटी कोड या कैप्‍चा कोड भरें।
- कैप्चा भरने के बाद ‘Send OTP’ के विकल्प पर क्लिक करें
- आधार के साथ रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें
- अब ‘Login’ विकल्प पर क्लिक करें
- अब आपकी आधार डिटेल्‍स स्‍क्रीन पर नजर आने लगेंगी
- अपना एड्रेस अपडेट कर लें
- एड्रेस बदलने के बाद दिए 32 दस्तावेजों में से एक की कॉपी को स्कैन कर सबमि कर दें।

इस तरह करें ऑफलाइन आवेदन
- नजदीकी आधार केंद्र जाकर आधार कार्ड अपडेट फॉर्म भरें
- फॉर्म जमा करें और वेरिफिकेशन के लिए अपना बायोमेट्रिक्स दें
- कर्मचारी आपको एक रसीद देगा। इसमें एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) होगा
- इस URN का उपयोग करके आधार अपडेशन स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

Published on:
09 Aug 2021 01:18 pm
Also Read
View All