विविध भारत

उमर खालिद का हमले के बाद पहला रिएक्शन, जिग्नेश मेवाणी और शेहला राशीद ने की कड़ी निंदा

उमर खालिद ने कहा कि राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस की घटना वाकई डराती है, मैं नहीं जानता कि वो शख्स कौन था, किस पार्टी से था या फिर किसी संगठऩ का था।

2 min read
Attack on Umar Khalid

नई दिल्ली। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में देशविरोधी नारेबाजी करने के चलते विवादों में रहे जेएनयू छात्र उमर खालिद पर सोमवार शाम को बड़ा हमला हुआ। इस हमले में उमर खालिद बाल-बाल बच गए। उमर खालिद पर ये हमला कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के बाहर हुआ। एक अज्ञात शख्स ने उमर खालिद पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन वो शख्स इसमें सफल नहीं हो पाया और मौके से फरार भी हो गया। अपने उपर हमले के बाद उमर खालिद का पहला बयान आया है। उमर खालिद ने बताया है कि वो चार लोगों के साथ एक टी स्टॉल पर चाय पी रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया और उसने मुझपर पिस्टल से फायर करने की कोशिश की, हालांकि मैं इस हमले में बाल-बाल बच गया हूं।

उमर खालिद ने की जल्द कार्रवाई की मांग

उमर खालिद ने कहा कि राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस की घटना वाकई डराती है, मैं नहीं जानता कि वो शख्स कौन था, किस पार्टी से था या फिर किसी संगठऩ का था। मैं पुलिस से यही आग्रह करता हूं कि वो इस मामले में जल्दी से कोई कार्रवाई करे। हालांकि ये जानकारी भी मिली है कि उमर खालिद पर हमले के बाद पुलिस ने अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। इन सबके बीच उमर खालिद पर हमले के बाद कई राजनीतक पार्टियों के नेताओं की प्रतक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

जिग्नेश मेवाणी ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना
उमर खालिद पर हमले के बाद गुजरात में दलित नेता और मेहसाणा से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने हमले को लेकर भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, जब पिछले महीने हमारे मोबाइल पर रवि पुजारी ने धमकी में कहा था कि तुम (जिग्नेश मेवानी), शेहला रसीद और उमर खालिद तीनों हमारे हिट लिस्ट में हो तब ही उमर और शेहला ने पुख्ता पुलिस प्रोटेकशन कि मांग की थी। आज तक हम तीनों में से किसी की भी सुरक्षा बढ़ाई गई नहीं। क्या जवाब है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि संघ और भाजपा सरकार चाहती है कि हमें मार दिया जाए। उन्होंने कहा, ‘इस हमले के लिए मीडिया के वह ग्रुप्स भी जिम्मेदार है जो लगातार कन्हैया कुमार, उमर खालिद, शेहला रसीद को 'टुकड़े टुकड़े गैंग' और 'राष्ट्रद्रोही' बताकर भाजपा को चुनावी फायदा पहुंचाने के मिशन में लगे हैं। आप का बिकाऊ होना किसी की जान ले सकता है, समझ रहे हैं क्या?’

शेहला राशिद की प्रतिक्रिया

उमर खालिद पर हमले के बाद जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशीद का भी ट्वीट आया है। शेहला ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, यह बहुत निंदनीय है। एक शख्स ने उमर खालिद पर पीछे से हमला किया और उन्हें गोली मारने की कोशिश की। यह मीडिया द्वारा फैलाई जा रही नफरत का परिणाम है। इसके अलावा स्टैंडअप कॉमेडियन कुनाल कामरा ने उमर खालिद के समर्थन में कहा कि अगर इससे भी आप विचलित नहीं होते तो किससे होंगे? अगर आप अब चुप रहना चुनते हैं तो कब बोलेंगे? अगर यह गलत नहीं है तो क्या गलत है?

आपको बता दें कि इस घटना में पुलिस ने मौके से उस पिस्टल को तो बरामद कर लिया है जिससे उमर खालिद पर फायर किया गया था।

Published on:
13 Aug 2018 08:53 pm
Also Read
View All