विविध भारत

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने CAA पर जताई चिंता, 20 लाख मुसलमानों की नागरिकता पर संकट

पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे UN Chief ने एक अखबार से कहा। भारतीय नागरिकता कानून को विभाजनकारी और मुस्लिमों पर खतरा बताया। इससे पहले कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की भी पेशकश कर चुके हैं गुटेरस।
2 min read
antonio guterres
इस्लामाबाद में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस।

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली आधिकारिक भारत यात्रा से करीब एक सप्ताह पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारत के नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बड़ी चिंता जाहिर की है। गुटेरस ने CAA के चलते देश के मुसलमानों के प्रति होने वाली कार्रवाई की ओर ईशारा किया है।

दरअसल बुधवार को अपने पाकिस्तान के दौरे के समापन से पहले संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरस ने पाकिस्तान के अखबार डॉन को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में गुटेरस ने भारत के नागरिकता संशोधन कानून पर बयान दिया।

डॉन ने गुटेरस के हवाले से लिखा है, "भारतीय संसद द्वारा पारित विभाजनकारी नागरिकता (संशोधन) अधिनियम से बाहर किए गए 20 लाख मुसलमानों के ऊपर राष्ट्रविहीन होने का जोखिम मंडरा रहा था।"

गुटेरस ने भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते जा रहे भेदभाव पर पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वह इससे व्यक्तिगत रूप से चिंतित हैं। डॉन ने गुटेरस के हवाले से लिखा, "संयुक्त राष्ट्र के दो उच्चायुक्तों, एमनेस्टी इंटरनेशनल व ह्युमन राइट्स वॉच जैसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया और नई दिल्ली में हाल ही में जारी की कश्मीर पर फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट्स समेत सभी रिपोर्टों ने कश्मीर में असलियत में क्या हो रहा है इसे सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और जरूरी हो जाता है कि इन रिपोर्टों को गंभीरता से लिया जाए।"

इस दौरान गुटेरस ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारतीय सेना द्वारा कश्मीर में बच्चों के साथ अत्याचार, यौन दुर्व्यवहार और सात साल से कम उम्र के बच्चों के उत्पीड़न के बारे में भी बात सामने रखी।

गौरतलब है कि चार दिन की पाकिस्तान यात्रा पर पहुंचे गुटेरस ने इससे पहले जम्मू एवं कशअमीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थई। हालांकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने तभी यह स्पष्ट कर दिया था कि कश्मीर के मुद्दे पर तीसरे पक्ष द्वारा मध्यस्थता किए जाने की कोई भूमिका नहीं है।

Updated on:
20 Feb 2020 08:34 am
Published on:
19 Feb 2020 04:12 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ