विविध भारत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले – बर्ड फ्लू को पैनिक बनाने की जरूरत नहीं, सीएम केजरीवाल को लिख रहा हूं पत्र

बर्ड फ्लू को लेकर माहौल को खराब करने की जरूरत नहीं। गाजीपुर मंडी 10 दिनों के लिए बंद।

less than 1 minute read
केंद्रीय मंत्री इस बाबत आज सीएम अरविंद केजरीवाल को लिख रहे हैं खत।

नई दिल्ली। बर्ड फ्लू का असर देश के नौ राज्यों में फैल गया है। दिल्ली सरकार ने तो इसके मद्देनजर गाजीपुर मुर्गी मंडी को बंद कर दिया है। वहीं देशभर में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत का माहौल है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देशभर में बर्ड फ्लू एक पैनिक सा बन गया है। ऐसा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की गाज़ीपुर मंडी को भी 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इस बाबत, मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज एक पत्र लिख रहा हूं।

दिल्ली अलर्ट जारी

इससे पहले दिल्ली पशुपालन विभाग ने दिल्ली में बर्ड फ्लू के फैलने की पुष्टि की है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि सैंपल टेस्टिंग में बर्ड फ्लू का वायरस मिला है। इस बात को ध्यान में रखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर गाजीपुर मंडी को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया है।

बता दें कि अभी तक दिल्ली के 15 पार्कों में 100 के करीब कौवे और बत्तख मृत मिले हैं। बर्ड फ्लू को देखते हुए संजय झील इलाके को अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। डीडीए के अधिकारी ने कहा कि संजय झील में 17 और बत्तखों की मौत की जानकारी मिली थी।

Updated on:
11 Jan 2021 01:54 pm
Published on:
11 Jan 2021 01:44 pm
Also Read
View All