विविध भारत

Unlock 3: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, Hotel समेत वीकली बाजारों को खोलने की दी इजाजत

देशभर में 1 August से लागू होगी Unlock-3 की प्रक्रिया Delhi में Kejriwal Govt ने कई आर्थिक गतिविधियों को खोलने की दी इजाजत Hotel गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक कर सकेंगे काम, Weekly Market भी होंगे Open

2 min read
Jul 31, 2020
Hotel and weekly market will open in delhi in Unlock 3
अनलॉक-3 में दिल्ली में खुलेंगे होटल और वीकल मार्केट

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) संकट के बीच केंद्र सरकार ( Central Govt ) की ओर से उठाए जा रहे कदमों में से एक अनलॉक प्रक्रिया अब अपने अलगे पड़ाव में प्रवेश कर रही है। अनलॉक-2 का 31 जुलाई को अंतिम दिन रहा। इसके बाद 1 अगस्त से अनलॉक-3 ( Unlock 3 )लागू हो जाएगा। गृह मंत्रालय ( Home Ministry ) ने अनलॉक-3 को लेकर दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। ऐसे में राज्य अपने-अपने हालातों के मुताबिक अनलॉक और लॉकडाउन ( Lockdown ) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

इसी कड़ी में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ( Kejriwal Govt )ने भी राजधानी में अनलॉक-3 को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब अब कई और आर्थिक गतिविधियों शुरू करने की मंजूरी दी गई है। इसमें होटलों को खोलने और वीकल बाजारों को लगाए जाने की अनुमति शामिल है।

आपको बता दें कि हाल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जॉब पोर्ट भी शुरू किया है। इसके साथ ही स्ट्रीट हॉकर्स को भी काम करने की अनुमति दी गई है। अब अनलॉक-3 में और भी कई क्षेत्रों में ढील बढ़ाई जा रही है।

अनलॉक-3 के दिशा-निर्देशों के तहत लिए गए फैसलों में दिल्ली सरकार ने भी रात के कर्फ्यू को खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि पहले रात 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहता था।

होटलों को भी अब सामान्य रूप से काम करने की इजाजत दी गई है। हालांकि इस दौरान होटलों को गृहमंत्रालय की ओर से जारी सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क समेत अन्य गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।

दिल्ली सरकार जल्द ही सड़क पर चलने वाले फेरीवालों को बिना किसी समय सीमा अंदर अपना काम करने की अनुमति दे सकती है।

साप्ताहिक बाजारों का एक हफ्ते का ट्रायल
केजरीवाल सरकार ने ट्रायल के तौर पर साप्ताहिक बाजारों को एक हफ्ते के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सभी आवश्यक एहतियाती उपायों के साथ काम करने की मंजूरी दी है।

आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से होटल कारोबारी दिल्ली की केजरीवाल सरकार से ये मांग कर रहे थे, उनके होटलों को कोविड केयर सेंटर से मुक्त किया जाए। कारोबारियों का कहना था कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी की वजह से उन्हें होटल चलाने में दिक्कतें आ रही हैं।
इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के करीब 25 होटल जो कोविड केयर सेंटर से लिंक थे उन्हें मुक्त करने का निर्देश दिया था।

Published on:
31 Jul 2020 03:28 pm