
दिल्ली स्थित सभी दूतावासों को भेजे जाएंगे राम मंदिर भूमि पूजन समारोह के लड्डू
नई दिल्ली। अयोध्या ( Ayodhya ) में होने वाला राम मंदिर भूमि पूजन ( Ram Mandir Bhoomipujan ) की तैयारियों जोरों पर हैं। पांच अगस्त को वो ऐतिहासिक दिन है जब लंबे इंतजार के बाद इस मंदिर की नींव का पूजन होगा। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) इस समारोह में हिस्सा लेंगे। खुशी और जश्न के इस माहौल में लाइव प्रसारण के जरिए पूरे देश को शामिल किया जाएगा। यही नहीं इस समारोह की खुशियां बकायदा मुंह मीठा करार बांटी जाएंगी।
बात मुंह मीठा करने की है तो इसके लिए सभी दूतावासों को प्रसाद के रूप में मिठाई भेजने की तैयार की जा रही है। भूमि पूजन की खुशियों में लड्डू ( Laddu ) बांटने की परंपरा रही है। ऐसे में इस परंपरा को निभाते हुए राम मंदिर ( Ram Mandir ) के भूमि पूजन के अवसर पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ( Ram Mandir Trust ) ने विशेष तैयारी की है।
सभी दूतावासों ( Embassy ) में लड्डू भेजकर पूरी दुनिया का मुंह मीठा कराया जाएगा। इसके लिए बकायदा 16 लाख लड्डुओं का ऑर्डर भी दिया गया है।
राम मंदिर ट्रस्ट देश के साथ ही विदेशियों का भी मुंह मीठा कराएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मानें तो 4 लाख बीकानेरी लड्डू के पैकेट बनाने के लिए ऑर्डर कर दिए गए हैं। हर पैकेट में चार लड्डू रखे जाएंगे। यानी कुल 16 लाख लड्डू का ऑर्डर दिया गया है।
दिल्ली के सभी दूतावासों में भेजने की तैयारी
राम मंदिर भूमि पूजन समारोह का प्रसाद यानी लड्डू को दिल्ली स्थित सभी दूतावासों में भेजा जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या में भी बीकानेरी लड्डू का वितरण होगा। दूतावासों में भी उन्हीं लड्डू का वितरण किया जाएगा, जो राम नगरी अयोध्या में भूमि पूजन समारोह के दौरान लोगों को बांटे जाएंगे।
भूमि पूजन के बाद अधिकारियों की देख-रेख में साधु संतों के साथ स्थानीय लोगों का भी मुंह मीठा कराया जाएगा।
दोनों तरह के लड्डू का ऑर्डर
पंधारी लड्डू देसी घी, आटा और चीनी से बनता है जबकि बूंदी का लड्डू, बेसन की रंगीन बूंदी व देशी घी से बनाया जाता है। ट्रस्ट ने दोनों ही तरह के लड्डू के ऑर्डर दिए हैं। लड्डू लखनऊऔर दिल्ली में बनाए जाएंगे।
कोरोना संकट के बीच देश में सामने आया कोरोना का सबसे बड़ा उछाल, एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ मामलों ने बढ़ाई सबकी चिंता
Updated on:
31 Jul 2020, 3:54 PM IST
Published on:
31 Jul 2020, 1:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.