विविध भारत

सेना ने कहाः पाकिस्तान को जवाब का वक्त और जगह हम तय करेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि उरी में तलाशी अभियान पूरा हो गया है, मारे गए आतंकियों के पास से पाकिस्तान में बने सामान और हथियार मिले
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2016, 8:09 AM IST
DGMO Ranveer Singh
DGMO Ranveer Singh
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने सोमवार को उरी हमले पर बयान जारी करते हुए पाकिस्तान से अपने स्तर पर निपटने की बात कही। डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सेना की ओर से बयान जारी करते हुए कहा कि अब हम तय करेंगे कि कैसे जवाब देना है और इस जवाब का वक्त और जगह हम तय करेंगे। हमारे पास पूरी क्षमता है।

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि उरी में तलाशी अभियान पूरा हो गया है। मारे गए आतंकियों के पास से पाकिस्तान में बने सामान और हथियार मिले। 2016 में एलओसी के पार से 17 बार घुसपैठ की कोशिश की गई। सेना इन सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया। घुसपैठ की इन घटनाएओं में 110 आतंकी मारे गए हैं। इनमें से 31 को एलओसी पार करने की कोशिश के दौरान मारा गया।

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान चार एके राइफल, चार ग्रेनेड लॉन्चर, चार अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और पांच हैंड ग्रेनेड, रेडियो सेट बरामद हुए हैं।

कल जम्मू कश्मीर के उरी में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने सेना के ब्रिगेड हेडक्वाटर पर हमला किया था। इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ रुख अख्तियार किया है।
Published on: