विविध भारत

शहीद अशोक की पत्नी ने कहा, हाफिज सईद को पाक में घुसकर मारे भारत

उरी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान अशोक की पत्नी ने कहा है कि भारत को सईद हाफिज को पाक में घुसकर मारना चाहिए

less than 1 minute read
Sep 29, 2016
uri attack, centre diplomatic contact with promin

नई दिल्ली। उरी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान अशोक की पत्नी ने कहा है कि भारत को सईद हाफिज को पाकिस्तान में घुसकर मारना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह अमरीका ने पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारा, ठीक उसी तरह भारत को भी हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। गौरतलब है कि हाफिज सईद भारत में हुए कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। भारत पर हुए 9/11 मुंबई अटैक तथा पठानकोट हमले की कमान पूरी तरह से हाफिज सईद ने ही संभाली थी।

गौरतलब है कि 10 दिन पहले जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना मुख्यालय को निशाना बनाकर आतंकी हमला किया गया था। इस हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे जबकि 4 आतंकी मारे गए थे। उनके पास से पाकिस्तानी आईडेंटिटी मिली थी। इस पर भारत ने अपना विरोध जताया था।

बिहार रेजीमेंट के जवान थे अशोक कुमार
उरी हमले में शहीद हुए हवलदार अशोक कुमार सिंह बिहार रेजीमेंट में कार्यरत थे। वह भोजपुर बिहार के रहने वाले थे। अशोक कुमार सहित बिहार रेजिमेंट के सात जवान इस हमले में शहीद हुए थे। शहीदों का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

Published on:
29 Sept 2016 02:01 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?