विविध भारत

फारुक अब्दुला के आवास पर हुए हमले को लेकर यूजर ने किया ऐसा ट्वीट, तो उमर ने दिया यह जवाब

फारुक अब्दुला के आवास पर हुए हमले को लेकर ट्विटर पर बहस छिड़ गई है।
2 min read
omar abdullah
फारुक अब्दुला के आवास पर हुए हमले को लेकर यूजर ने किया ऐसा ट्वीट, तो उमर ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुला के आवास में एक संदिग्ध कार लेकर घुस गया। जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने उसे मार गिराया। इस घटना के बाद फारुक अब्दुला के बेटे उमर अब्दुला ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि अपने पिता के निवास के बाहर घटी घटना के बारे में जानकारी मिली है और मैं इसे भटिंडी, जम्मू से शेयर कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा कि अभी घटना के बारे में संक्षिप्त जानकारी ही मिली है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घुसपैठिया मुख्य द्वार से घुसने में कामयाब हो गया था और घर के ऊपर के बरामदे तक पहुंचने में कामयाब हो गया था।

उमर अब्दुला के ट्वीट पर यूजर ने किया ऐसा कमेंट

उमर अब्दुला के इस ट्वीट पर एक यूजर ने जो लिखा, उससे सनसनी मच गई। दरअसल, सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर नेहा पाण्डेय ने अपने ट्विटर हैंडल @NamoNeha से उमर अब्दुल्ला के इस ट्वीट पर कॉमेन्ट किया। नेहा पाण्डेय ने लिखा, सर, प्लीज कह दीजिए, मेरे पिता अब जिंदा नहीं हैं। भटका हुआ घुसपैठिया उन्हें अपनी कार की टक्कर से मार डालने में कामयाब रहा। प्लीज सर। इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। अपने ट्वीट पर आए ऐसे जवाब पर उमर अब्दुल्ला ने जवाब दिया, मैं आपको उपकृत करने नहीं जा रहा हूं। फिलहाल जो मैं कर सकता हूं वो ये है कि मैं आपकी अच्छी सेहत और लंबी आयु की कामना कर सकता हूं। इसके अलावा मैं आपके नफरल फैलाने वाले और धमकी भरे ट्वीट के बारे में ट्विटर और ट्विटर इंडिया को रिपोर्ट कर सकता हूं। फिलहाल, इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रिया लगातार जारी है।

शनिवार सुबह हुई यह घटना

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला के घर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे शख्स को सुरक्षाबलों ने गोली मार दी थी। शनिवार सुबह 9.30 बजे के करीब यह घटना घटी है। जम्मू के एसएसपी विवेक गुप्ता ने कहा, शुरुआती जांच में ये आतंकी हमला प्रतीत नहीं हो रहा है। घुसपैठिया मेन गेट का घेरा तोड़कर अंदर घुस आया था। बाद में उसकी ड्यूटी अफसर से झड़प भी हुई थी। उसे रोकने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन वो नहीं माना, जिसके बाद उसके ऊपर गोली चलानी पड़ी।

Published on:
04 Aug 2018 02:43 pm
Also Read
View All
Railway News: अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के बिश्रामपुर स्टेशन में ठहराव की मांग, चरणबद्ध आंदोलन शुरु

Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है