विविध भारत

Uttar Pradesh : ताजमहल में बम होने की सूचना के बाद अफरातफरी, पुलिस ने परिसर को कब्जे में लिया

फेक कॉल करने वाला युवक गिरफ्तार। ताजमहल को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में लिया। जांच टीम की ओर से बम की तालश जारी।
less than 1 minute read
tajmahal
फेक कॉल करने वाला युवक फिरोजाबाद का रहने वाला है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में बम होने की सूचना मिली है। बम की सूचना अज्ञात फोन कॉल से मिली। इस सूचना के बाद से ताजमहल परिसर व आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल है। जांच में अभी तक बम नहीं मिली है।

फेक कॉल ने करने वाला युवक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक फोन करने वाला व्यक्ति फिरोजाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने पूछताछ में बताया है कि वो आर्मी में भर्ती के लिए प्रयास किया था। उसका चयन नहीं हो पा रहा है। नाराज होकर उसने ये कॉल किया था।

ताजमहल परिसर को खाली कराया गया

बम की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों व स्थानीय पुलिसकर्मियों ने पूरे ताजमहल परिसर को घेर लिया है। साथ ही ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे ताजमहल परिसर को चेक किया जा रहा है।

ताजमहल के सभी गेट बंद

इस बीच ताजमहल को खाली करा लिया गया है। पूरे परिसर को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। मौके पर मौजूद टूरिस्टों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया है। ताजमहल के दोनों मेन गेट बंद कर दिए गए हैं। साथ ही आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया गया है।

Updated on:
04 Mar 2021 02:32 pm
Published on:
04 Mar 2021 11:03 am
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी