विविध भारत

उत्तराखंड: कैम्पटी फॉल में अचानक पानी आने से फंसे 150 पर्यटक, अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

अचानक आया बाढ़ का पानी तो मची चीख-पुकार

2 min read
उत्तराखंड: कैम्पटी फॉल में अचानक पानी आने से फंसे 150 पर्यटक, अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। पहाड़ों पर आसमानी आफत जारी है।मसूरी का पर्यटनस्थल कैम्पटी फॉल में रविवार को आचानक सैलाब आ गया। पानी का प्रवाह इतना तेज था कि स्थानीय लोग और पर्यटकों ने जैसी ये भयानक तस्वीरें देखीं उनकी सांसें अटक गई। खबरों के मुताबिक आम दिनों में जहां झरने में से सामान्य झरना गिरता है, लेकिन रविवार को भयानक स्थिति पैदा हो गई। एक दम से पानी बहने लगा। तेज़ी से गिरता ये पानी आसपास की दुकानों में भी घुस गया। फॉल से इलाके में फैल रहे पानी से पर्यटकों ने चीख-पुकार मचानी शुरू की। 150 पर्यटक यहां पर फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वहां मौजूद पर्यटकों और अन्य लोगों को बचाया जा सका। वहीं आसपास की दुकानों में पानी भर गया से दुकानों में रखा सामान भी बर्बाद हो गया। र घटना के बाद झरने की तरफ पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि उत्तर भारत के कई इलाकों में इतने दिनों भारी बारिश हो रही है। उससे पहाड़ी इलाकों में भी बारिश ने सितम ढहाए हुए हैं।

वहीं उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम की ओर जाने वाला हाईवे भूस्खलन के कारण बंद कर दिया है। यहां पर राहत कार्य चल रहा है। मलबे को हटाया जा रहा है।

अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में अभी बारिश से लोगों कोई राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। राज्य में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून सहित आठ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जिससे प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार जारी बारिश से फिलहाल कोई राहत मिलती दिखायी नहीं दे रही है। भारी वर्षा के चलते लोगों को खासकर मैदानी क्षेत्रों के निचले इलाकों में रहने वालों को अगले 72 घंटे में बहुत सतर्क रहने और राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाये रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें

सवाईमाधोपुर में बारिश से थम गई जिंदगी
Published on:
03 Sept 2018 02:48 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग