विविध भारत

वीडियो: हनुमान चालीसा आती नहीं, हनुमान भक्त बन कर पैसे मांग रहा था

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ये वीडियो...
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Feb 2018, 11:03 AM IST
Hanuman devotee

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक शख्स भगवान हनुमान की वेशभूषा में लोगों से भीख मांगने का काम कर रहा था। इस शख्स ने पूरी तरह भगवान हनुमान का गेटअप बनाया हुआ था। चेहरा पूरी तरह से सिंदूर से भरा हुआ था, साधू वाले कपड़े पहने हुए थे और पीछे पूंछ लगाई हुई थी।

जब यह शख्स गली-गली में भीख मांग रहा था, तो उससे कुछ लोगों ने पूछा कि वह आया कहां से हैं, तो इस नकली बाबा भक्त ने बताया कि वह विजयपुर से आया है। वहीं जब लोगों ने भगवान हनुमान बनकर भीख मांगने की वजह पूछी तो बाबा ने बताया कि वो बेरोजगार है और इससे उसे पैसे आसानी से मिल जाते हैं। फिर जब उन लोगों ने इस बाबा से हनुमान चालीसा सुनाने को कहा तो हनुमान भक्त बना ये बाबा हनुमान चालीसा तक नहीं सुना पाया। जिसके बाद वहां के लोगों ने इस बाबा की पोल खोल दी और उससे उनकी पूरी वेशभूषा उतरवाई।

Published on: