विविध भारत

केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के बयान पर विजय माल्या का पलटवार, पूछा- आखिर कहां नहीं था इरादा?

सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय अपने आरोप पत्र में साफ तौर पर यह आरोप लगाती है कि बैंकों का कर्ज अदा करने का कोई इरादा नहीं था।

2 min read
Jun 27, 2018
केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के बयान पर विजय माल्या का पलटवार, पूछा- आखिर कहां नहीं था इरादा?

नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने बैंकों का कर्ज चुकाने के लिए माल्या के पास सालों का समय होने की बात कही थी। वहीं माल्या ने कहा कि वह 2016 से ही मामले को निपटाने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि शराब कारोबारी विजय माल्या बैंकों का 9,000 करोड़ रुपया लेकर ब्रिटेन भाग गया है।

शराब कारोबारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का बयान है कि मेरे से बैंकों का कर्ज चुकाने के लिए पर्याप्त समय था। लेकिन सच तो यह है कि मैं 2016 से ही इसके सेटलमेंट के प्रयास में हूं, क्योंकि पिछले दो सालों के मुकाबले प्रोपर्टी के रेट अब अधिक हैं। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय अपने आरोपपत्र में साफ तौर पर यह आरोप लगाती है कि बैंकों का कर्ज अदा करने का कोई इरादा नहीं था। दरअसल, भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने कर्नाटक उच्च न्यायालय से उसे (माल्या) व उसकी स्वामित्व वाली कंपनी यूबीएचएल को न्यायिक देखरेख में उनकी संपत्तियों को बेचने देने व सरकारी बैंकों सहित लेनदारों का भुगतान करने की अनुमति मांगी है। माल्या ने मंगलवार को जारी एक पत्र में कहा है, "यूबीएचएल (यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग लिमिटेड) और मैंने 22 जून को कर्नाटक उच्च न्यायालय के समक्ष एक आवेदन दायर किया है, जिसमें करीब 13,900 करोड़ रुपये की उपलब्ध संपत्ति बेचने की अनुमति देने का जिक्र है।

उच्च न्यायालय के सामने तथ्य

शराब कारोबारी ने कहा कि उसने माननीय कर्नाटक उच्च न्यायालय के समक्ष सारे तथ्य रखे हैं तो इसमे यह बात कहां सिद्ध होती है कि इरादा गलत है। वहीं माल्या ने बुधवार को कहा था कि माल्या ने कहा कि सीबीआई और ईडी ने सरकार व कर्ज देने वाले बैंकों के इशारे पर मेरे खिलाफ अपुष्ट व झूठे आरोपों के साथ आरोप पत्र दाखिल किए हैं। ईडी ने मेरी व मेरे समूह की कंपनियों व मेरे परिवार के स्वामित्व वाली संपत्तियों को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जब्त किया है, जिनका वर्तमान में मूल्य 13,900 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें

आपातकाल पर घमासान से लेकर बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजों तक की 5 बड़ी खबरें जानें सिर्फ एक क्लिक पर
Published on:
27 Jun 2018 09:09 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत