विविध भारत

तेज राजनीतिक हलचल के बीच डोनाल्ड ट्रंप की गुजरात यात्रा के दौरान मौसम रहेगा माकूल

अगले पांच दिनों तक गुजरात में बारिश की संभावना नहीं। हवा की रफ्तार और तापमान में भी बड़ा बदलाव नहीं। बतौर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली भारत यात्रा।

2 min read
Ahmedabad: नया मोटेरा स्टेडियम चार वर्ष में बनकर तैयार

अहमदाबाद। भले ही अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से पहले राजनीतिक धरातल पर उथल-पुथल मची है, लेकिन इस दौरान मौसम माकूल बना रहेगा। गुजरात में मौसम विभाग द्वारा इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अगले पांच दिनों में राज्य में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

इस संबंध में अहमदाबाद में मौसम विभाग के निदेशक जयंत सरकार ने मीडिया को बताया, "अगले पांच दिनों तक गुजरात में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मछुआरों के लिए भी कोई चेतावनी नहीं है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस दौरान हवा की रफ्तार भी सामान्य बनी रहेगी। यह तकरीबन 10-15 नॉट्स के करीब होगी।"

गौरतलब है कि आगामी 24-25 फरवरी को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेड कुशनर भी मौजूद रहेंगे। बतौर अमरीकी राष्ट्राध्यक्ष यह ट्रंप की पहली भारत यात्रा है।

ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान वह अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले 'नमस्ते ट्रंप' समारोह के बाद बाद आगरा जाएंगे और यहां ताज महल का दीदार करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली जाएंगे। ट्रंप के दौरे के चलते अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इससे पहले कांग्रेस ने ट्रंप की इस यात्रा को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं और पूछा है कि अगर अमरीकी राष्ट्रपति का यह दौरा आधिकारिक नहीं है, तो सरकार निजी कार्यक्रम पर करोड़ों रुपये क्यों खर्च कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर पूछा, "प्रिय प्रधानमंत्री, भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई दिलचस्प खबर। कृपया बताएं: 1. डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति का अध्यक्ष कौन हैं? 2. अमरीकी राष्ट्रपति को कब आमंत्रण भेजा गया और कब स्वीकार किया गया? 3. क्यों राष्ट्रपति ट्रंप तब कह रहे थे कि आपने वादा किया है 70 लाख लोगों के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा?"

सुरजेवाला ने अगले ट्वीट में लिखा, "प्रिय प्रधानमंत्री, 4. तब गुजरात सरकार क्यों किसी अज्ञात निजी संस्था द्वारा आयोजित तीन घंटे के कार्यक्रम के लिए 120 करोड़ रुपये खर्च कर रही है? भारत अपने यहां आने वाले गणमान्य लोगों को महत्व देता है लेकिन ध्यान दें- कूटनीति सरकार का गंभीर कार्य है न कि फोटो खिंचाने और इवेंट मैनेजमेंट रणनीति की एक श्रृंखला।"

Updated on:
21 Feb 2020 06:28 pm
Published on:
21 Feb 2020 06:25 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर