विविध भारत

Weather Forecast : पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट पर चक्रवाती तूफान AMPHAN का मंडराया खतरा

आज ओडिशा के तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान टकराने के बाद भयंकर तूफान में बदल सकता है अम्फान 20 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से टकराएगा

3 min read

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अम्फान आज खतरनाक रूप ले सकता है। सोमवार को इस तूफान के ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की आशंका है। अम्फान के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 12 तटीय जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही दोनों राज्यों की सरकारों ने एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक यह चक्रवात 17 मई से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तट की तरफ बढ़ेगा जो 18 मई यानी सोमवार को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मछुआरों को 18 से 20 तारीख तक ओडिशा और बंगाल के तटों पर समंदर के किनारे न जाने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा जो मछुआरे समंदर तट पर मौजूद हैं उन्हें भी लौटने को कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के दौरान हवाओं की रफ्तार 115 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर मध्यम और कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

चक्रवात अम्फान के खतरे के मद्देनजर रविवार को ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम तैनात कर दी गईं। इस बीच ओडिशा ने कहा कि वह इस चक्रवात से बुरी तरह से प्रभावित होने वाले 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयार है।

एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने नई दिल्ली में कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रविवार सुबह की एक रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात अम्फान बंगाल की खाड़ी में एक प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो रहा है और संभवत: अगले 24 घंटों में यह अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

एसएन प्रधान ने कहा कि इसका पथ मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, सागर द्वीप समूह और शायद बांग्लादेश की ओर है। लेकिन हमें इस पर करीबी नजर रखनी होगी। एनडीआरएफ ने समय रहते अपनी टीम तैनात कर दी हैं। चक्रवाती तूफान के भारतीय तट की ओर बढ़ने के चलते ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के कई तटीय जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।

कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जीके दास ने बताया कि यह तूफान 20 मई की दोपहर और शाम के बीच में अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान के तौर पर पश्चिम बंगाल में सागर द्वीपसमूह और बांग्लादेश के हतिया द्वीप समूह के बीच पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटीय क्षेत्रों से गुजर सकता है।

बता दें कि पिछले साल चक्रवात फोनी सहित कई चक्रवातों का सामना कर चुके ओडिशा ने खतरे वाले इलाकों से 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने यह जानकारी दी। राज्य के 12 तटीय जिले गंजम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, कटक, खुर्दा और नयागढ़-- हाई अलर्ट पर हैं।

जेना ने बताया कि 12 तटीय जिलों में 809 चक्रवात आश्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 242 का अभी चिकित्सा शिविर के रूप में उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा जो लॉकडाउन के बीच विभिन्न राज्यों से लौटे हैं। जेना ने कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की स्थिति में हमारे पास 567 चक्रवात एवं बाढ़ राहत आश्रय केंद्र उपलब्ध हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर 7,092 इमारतों का भी इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है।

पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तटवर्ती इलाके में आने वाले चक्रवाती तूफान अम्फान का आंशिक असर झारखंड में भी दिखेगा। रांची मौसम विज्ञान के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि झारखंड में अम्फन तूफान का ज्यादा असर नहीं होगा। ओडिशा से सटे प्रदेश के पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं सिमडेगा जिले में अम्फन की वजह से तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
18 May 2020 08:08 am
Published on:
18 May 2020 07:58 am
Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

IG Donated Blood: आईजी पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बोले- मेरा खून निकालिए, मैं रक्तदान करने आया हूं

चिनाब का पानी राजस्थान लाने की तैयारी, लाहौल घाटी में चेनाब-ब्यास लिंक पर 2352 करोड़ से होगा काम

Buddheshwar Story: सडक़ हादसे ने छीनी बुद्धेश्वर की जिंदगी की रफ्तार, 7 साल से वेतन नहीं, व्हीलचेयर पर पहुंचा कलेक्टर के पास