विविध भारत

Weather Forecast : अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत (Monsoon in India 2020) में लगातार एक्टिव है मॉनसून अगले 24 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश ( Heavy Rain in India ) की भविष्यवाणी

2 min read
देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट।

नई दिल्ली। भारत ( Monsoon in India ) में इन दिनों मॉनसून लगातार एक्टिव है। लिहाजा, देश के कई राज्यों में जोरादार बारिश ( Rainfall ) हो रही है। वहीं, कई जगहों पर भारी बारिश (Heavy Rain in India ) के कारण बाढ़ ( Flood ) का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ( IMD ) का कहना है कि अगले 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने वाली है। लिहाजा, कहीं रेड ( Red Alert ) तो कहीं ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert ) जारी किया गया है।

कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ( IMD ALert ) का कहना है कि अभी बारिश ( Rain ) से राहत मिलने वाली नहीं है। IMD के अनुसार, कई राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश ( Heavy Rain In India ) की संभावना है। महाराष्ट्र ( Maharashtra Rain Alert ) के कई इलाकों में भारी बारिश ( Heavy Rain ) को लेकर ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert ) जारी किया है। इनमें ठाणे ( Thane ), मुंबई ( Mumbai ), कोंकण के कई इलाके, रायगढ़ ( Raigarh ) शामिल हैं। वहीं, पालघर, मुंबई के साथ-साथ कई इलाकों में आंधी के साथ-साथ बारिश की संभावना जताई गई है। स्काइमेट ( Skymet Weather Services ) के अनुसार, महाराष्ट्र के अलावा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश होगी। बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, गुजरात के कुछ इलाकों में हल्ली से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। वहीं, पहाड़ी इलाके हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बारिश की संभवना जताई गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

कहीं रेड, तो कहीं ऑरेंज अलर्ट

वहीं, मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh Rain Alert ) के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। राज्य के होशंगाबाद, जबलपुर,बेतुल, नरसिंहपुर, सिवनी और हरदा जिले मूसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट (Red Alert For Heavy Rain) जारी किया गया है। इसके अलावा 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। इनमें विदिशा, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, देवास, कटनी, छिंदवाड़ा, मण्डला, बालाघाट, पन्ना, सागर एवं दमोह शामिल हैं। इधर, बिहार (Flood in Bihar) और असम (Flood in Assam) में भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है। बिहार में अब तक 82.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। जबकि, 27 लोगों की मौत हो चुकी है। आलम ये है कि राज्य के 16 जिले पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। असम में बाढ़ के कारण अब तक 56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। जबकि, 113 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में भी बाढ़ का कहर शुरू हो गया है और 113 सड़कें बंद हैं।

Updated on:
22 Aug 2020 10:25 am
Published on:
22 Aug 2020 09:15 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत