विविध भारत

Weather Forecast: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट, देश के कई राज्यों में बढ़ेगा शीतलहर का कहर

Weather Forecast कई इलाकों में बर्फबारी ( Snowfall ) का अलर्ट सर्दी के घना कोहर बढ़ाएगा मुश्किल दक्षिण राज्यों में बारिश ( Rainfall ) की चेतावनी
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2019, 6:36 PM IST
category1556782235.jpeg

नई दिल्ली। देशभर में मौसम ( Weather forecast ) ने जोरदार करवट लेते हुए ठिठुरन बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग ( Indian Metrological Department ) की मानें तो देश के कई इलाकों में अगले 15 दिन तक शीतलहर ( Cold Wind ) का प्रकोप बढ़ने वाला है। यही नहीं 22 दिसंबर तक उत्तर भारत में सर्दी बढ़ जाएगी।
मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में जोरदार बर्फबारी का दौर जारी है।

जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ), हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) और उत्तराखंड ( Uttarakhand ) में आने वाले पांच दिन तक भारी बर्फबारी ( SnowFall ) और हल्की बारिश ( Rainfall ) का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इसके चलते देश के 11 राज्यों में सर्दी का सितम बढ़ेगा।

कई इलाकों में तेजी से तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। इसके साथ ही चक्रवाती हवाओं के चलते कई राज्यों में बारी की भी संभावना है।

कोहरा बढ़ाएगा मुश्किल
मौसम में आए बदलाव के बाद समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। इतना नहीं कई इलाकों में तेज रफ्तार हवाएं मुश्किल भी बढ़ाएंगी। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में घना कोहरा हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सबसे पहले पहाड़ी राज्य हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में पारा शून्य से नीचे चल गया है। जिसकी वजह से आम लोगों को जीन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में 18 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। वहीं 19 को बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा 21दिसंबर तक यहां बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

इन राज्यों पर पड़ेगा सीधा असर
उत्तर भारत में मौसम का हाल मौसम विभाग के मुताबिक 18 दिसंबर को उत्तर भारत जैसे यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में शीतलहर चलेंगी। वहीं 19 दिसंबर के बाद से लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। पहाड़ों से लेकर मैदानी भागों तक पारा लगातार गिरता चला जाएगा।

मध्य भारत में ऐसा रहेगा मौसम
मध्य और दक्षिण भारत में मौसम का हाल मध्य और दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज उत्तर भारत से पूरी तरह अलग होता है। छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक हल्की बारिश और कई इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। धुंध और कोहरा कई इलाकों देखा जा सकता है।

दक्षिण में बारिश की संभावना
चक्रवाती हवाओं के चलते कई राज्यों में बारिश की संभावना है। खास तौर पर दक्षिण के राज्यों जैसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भी आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा तेलंगाना और कर्नाटक में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Published on: