विविध भारत

Weather Forecast: तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘गति’, अगले 48 घंटे होंगे बेहद महत्वपूर्ण

-Weather Forecast: कोरोना संकट ( Coronavirus ) के बीच लगातार आ रहे चक्रवाती तूफान ( Cyclone ) ने मुसीबत और बढ़ा दी है।-पहले अम्फान, निसर्ग ( Cyclone Nisarga ) ने भारी तबाही मचाई थी, अब एक और नए तूफान का खतरा मंडराने लगा है।-मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'गति' ( Cyclone Gati ) की आशंका पैदा हो रही हैं। -मौसम विभाग ( IMD Alert ) ने कहा है कि आगामी 48 घंटों में इसकी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
2 min read
weather forecast imd alert cyclone gati heavy rain in next 48 hours
Weather Forecast: तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान 'गति', अगले 48 घंटे होंगे बेहद महत्वपूर्ण

नई दिल्ली।
Weather forecast कोरोना संकट ( coronavirus ) के बीच लगातार आ रहे चक्रवाती तूफान ( Cyclone ) ने मुसीबत और बढ़ा दी है। पहले अम्फान, निसर्ग ( Cyclone Nisarga ) ने भारी तबाही मचाई थी, अब एक और नए तूफान का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'गति' ( Cyclone Gati ) की आशंका पैदा हो रही हैं, जो तेज रफ्तार से भारत के पूर्व तट की ओर आगे बढ़ रहा है। हालांकि, ये'अम्फान' और 'निसर्ग' के मुकाबले कमजोर बताया जा रहा है। मौसम विभाग ( IMD alert ) ने कहा है कि आगामी 48 घंटों में इसकी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
चक्रवात गति के चलते ओडिशा और आस-पास के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने ओडिशा में 10 और 11 जून के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में 10 जून तक येलो अलर्ट किया है। वहीं, अन्य जिलों में 11 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी की है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश ( IMD Heavy Rain )
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के पूर्वी हिस्सों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो अगले 48 घंटों में प्रभावी होगा। इसके चलते तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और केरल के भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश संभव है। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून 11-12 जून तक बरस सकता है।

उत्तर भारत में गर्मी से मिल सकती है राहत
अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। दिल्ली एनसीआर में भी हल्की बारिश हो सकती है।

Updated on:
09 Jun 2020 09:50 am
Published on:
09 Jun 2020 09:49 am
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद