विविध भारत

गर्मी से मिल सकती है राहत, दिल्ली में आज बारिश के आसार

Weather Forecast : बीते दिनों में दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया था इस हफ्ते बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगा छुटकारा

less than 1 minute read
Apr 16, 2020
rain1.jpg
Weather Forecast

नई दिल्ली। लगातार दो दिनों से मौसम काफी गर्म रहा है। बुधवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान (Temperature) 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने संभावना जताई की है आज यानी गुरुवार को दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 24 घंटों में दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में बारिश (Rain) के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब तापमान में गिरावट आएगी। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के आस-पास बना रहेगा। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ छींटे और हल्की बारिश हो सकती है। इससे तपती गर्मी (Heat) से राहत मिलेगी। मालूम हो कि बीते दिनों राजधानी का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

17 अप्रैल को बारिश के साथ हल्के बादल रहेंगे। तेज हवा चलने और आंधी की भी आशंका है। मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में सुहावना रह सकता है। 19 और 20 अप्रैल को भी बारिश की संभावना है।

Published on:
16 Apr 2020 11:26 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन