विविध भारत

Weather Forecast: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के आसार, उत्तर भारत में कोहरा बढ़ा सकता है मुश्किल

Weather Forecast देश के कई इलाकों में फिलहाल सर्दी से राहत नहीं पहाड़ी राज्यों में सक्रिय हो रहा पश्चिम विक्षोभ जम्मू पर बन रहा चक्रवाती सर्कुलेशन, बर्फबारी के साथ बारिश के आसार

2 min read
Feb 11, 2021
पहाड़ी राज्यों में बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज ( Weather forecast ) एक बार फिर करवट ले सकता है। दरअसल उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिसका असर पहाड़ी राज्यों में देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी (SnowFall ) के साथ बारिश (Rain) की संभावना बनी हुई है।

उत्‍तर पूर्वी राज्‍यों से लेकर मध्‍य भारत तक में ठिठुरन (Winter) अब भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवाती सर्कुलेशन जम्‍मू और उसके आसपास के इलाके के ऊपर बना हुआ है। वहीं उत्तराखंड में भी गुरुवार यानी 11 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। जबकि उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

पहाड़ों पर बदलेगा मौसम
पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट लेगा काड़ाके की ठंड के बीच पश्चिम विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की बूंदा बांदी हुई जबकि गुरुवार को जम्मू और आस-पास के क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।

ऐसे में घाटी के तापमान में एक बार फिर अच्छी गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

वहीं हिमाचल प्रदेश में भी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना आईएमडी ने व्यक्त की है।

वहीं उत्तराखंड में आई त्रासदी के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में माना जा रहा है, तपोवन टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में खलल पड़ सकता है। यहां बारिश और बर्फबारी का असर शुक्रवार को भी जारी रहने की संभावना है।

कोहरा बढ़ाएगा मुश्किल
आईएमडी के पूर्वानुमान के मनुताबिक 11 और 12 फरवरी को दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह के समय घना कोहरा छाया हो सकता है।

वहीं उत्‍तर प्रदेश के भी कई इलाकों में 11 और 12 फरवरी को घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। इसके साथ ही उत्‍तराखंड और उत्‍तरी राजस्‍थान में भी गुरुवार को कोहरा पड़ने का अनुमान है।

यूपी में मिलेगी राहत
वहीं उत्तर प्रदेश के ज्यादातर मंडलों में तापमान बढ़ने के साथ मौसम में आई तब्दीली अगले एक हफ्ते तक जारी रहने की संभावना है। दरअसल पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर मंडलों में तापमान बढ़ा है। पिछले कई दिनों से मौसम में हुआ बदलाव कम से कम अगले एक हफ्ते तक बना रहेगा।

पंजाब-हरियाणा में बढ़ा तापमान
उत्तर भारत के दो राज्यों पंजाब और हरियाणा में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिल सकती है।

Published on:
11 Feb 2021 07:46 am
Also Read
View All