विविध भारत

मुंबई में कई घंटों तक लगातार भारी बारिश, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा में भी तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से ही हल्की बारिश शुरू होने की बात कही गई थी तथा 18 जुलाई को देश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई थी। 22 जुलाई तक इसी तरह कम या ज्यादा बारिश का दौर चलता रहेगा।
2 min read
Jul 18, 2021
heavy_rain_in_mumbai.jpg

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार सुबह लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों-गलियों से लेकर रेलवे ट्रैकों तक पर पानी भर गया है। कई जगह पानी इतना ज्यादा हो गया कि बसों के टायर तक पानी में डूब गए। मुंबई का सायन रेलवे ट्रैक पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।

बारिश के चलते भारतीय रेलवे की सेवाओं पर भी असर पड़ा है। निचले इलाकों में स्थित घरों में पानी भर जाने से वहां रखे जरूरी सामान भी भीग कर खराब हो गए। मुंबई के बोरीवली क्षेत्र में सड़कों पर अत्यधिक पानी आ जाने की वजह से सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को वहां से हटाना पड़ा।

दिल्ली सहित अन्य राज्यों के लिए भी जारी की चेतावनी
देश में मानसून के आगमन को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से ही हल्की बारिश शुरू होने की बात कही गई तथा 18 जुलाई को राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश हो हो सकती है। 22 जुलाई तक इसी तरह कम या ज्यादा बारिश का दौर चलता रहेगा।

राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में भी होगी बारिश
देश के पश्चिमी भागों में राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में भी शनिवार रात को हल्की बारिश होने से मौसम बदला है। मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई को यहां पर तेज बारिश हो सकती है। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि अगले हफ्ते में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं के कारण एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जिसके कारण मानसून अति सक्रिय हो जाएगा और इसके चलते दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और हरियाणा में फिर से भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर भारत के अधिकांश मैदानी इलाकों में भी अगले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं।

Published on:
18 Jul 2021 07:54 am
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद