विविध भारत

कर्नाटक में बारिश के कहर से 5 की मौत, केरल में बाढ़ जैसे हालात के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Weather Update देश के दक्षिण राज्यों में Heavy Rainfall कर्नाटक में रविवार से अब तक 5 लोगों की गई जान दक्षिण के कई इलाकों में सड़क और रेल संपर्क प्रभावित

2 min read

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की चेतावनी के मुताबिक देश के दक्षिण इलाकों समेत कई राज्यों में आज मानसून ( weather update ) सक्रिय है। कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में हालात काफी बुरे बने हुए हैं। कर्नाटक के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में कई नदियां उफान पर हैं। अकेले कर्नाटक ( heavy rain in karnataka ) में पिछले चार दिन में 5 मौत हो चुकी हैं। जबकि 26 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

मानसून और जोरदार बारिश ( Heavy Rainfall ) का असर महाराष्ट्र के कई इलाकों में देखने को मिला है। पिछले 7 दिन में पश्चिमी महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई है। वहीं केरल में बुधवार से मानसून सक्रिय है, मौसम विभाग ने यहां भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को आज मिलेगा भारत रत्न

देश के दक्षिण इलाकों की बात करें तो कर्नाटक में इस वक्त सबसे बुरे हालात बने हुए हैं। रविवार से लेकर अब तक यहां भारी बारिश के चलते 5 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कर्नाटक के ही कन्नड़ जिले में गुरुवार को भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

स्कूल-कॉलेज की छुट्टी
प्रभावित जिले के स्कूल और कॉलेजों की बुधवार और गुरुवार को छुट्टी कर दी गई। क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी होने का मतलब है कि मौसम के अत्यधिक खराब होने की संभावना है।

सड़क और रेल संपर्क प्रभावित
दक्षिण के कई राज्यों में तेज बारिश और हवाओं के चलते रेल और सड़क यातायात काफी प्रभावित हुआ है। कुछ इलाकों में तो मूसलाधार बारिश के चलते रेल सेवाएं बाधित हैं।

बेलागावी और उत्तर कन्नड़ जिलों में दो-दो लोगों की जान गई है और शिवमोगा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इससे अब तक बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।

केरल के उत्तरी जिलों में भारी वर्षा के कारण मलप्पुरम जिले के नीलांबुर और पेरिंथलम्ना क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बिगड़े हालात में प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलया गया है। फायर ब्रिगेड की कई टीमें भी मौके पर पहुंची हैं।

आज यहां हो सकती है भारी बारिश
आज देश के गुजरात कोंकण,गोवा, कर्नाटक ,राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की आशंका है।

Updated on:
08 Aug 2019 12:48 pm
Published on:
08 Aug 2019 12:06 pm
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच

आयरन डोम से भी आगे: भारत बना रहा 3-लेयर आसमानी कवच