7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसमः दक्षिण और उत्तर भारत में सक्रिय रहेगा मानसून, 50 से ज्यादा शहरों में बारिश के आसार

Weather Update Today देश के 12 राज्यों में Heavy Rainfall alert मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह, चलेंगी तेज हवाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Aug 2019, 8:39 AM IST

weather

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ( monsoon in india ) का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें ( IMD ) तो मानसून अगले एक हफ्ते तक सक्रिय बना रहेगा। 8 अगस्त की बात करें ( weather update Today ) तो पश्चिमी तटों पर मुंबई के दक्षिण से केरल तक मॉनसून सक्रिय रहेगा ।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले दो-तीन दिनों के दौरान होगी अच्छी मानसून वर्षा ( Heavy Rainfall ) होगी। देश के करीब 12 राज्यों में अच्छी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक गोवा, कर्नाटक और ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

इनके साथ-साथ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के आसपास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान है।

हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तबीयत खराब, अस्पताल में चल रहा इलाज

मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून पिछले कई दिनों से देश के पश्चिमी तटों पर खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों पर व्यापक रूप में सक्रिय था।

दक्षिण भारत में यहां हो सकती है मूसलाधार बारिश
महाराष्ट्र के तटों पर पिछले दो-तीन दिनों में जमकर बारिश हुई है। अब स्थितियां बदलने वाली हैं क्योंकि ट्रफ केरल के करीब पहुंच रही है। दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक के अधिकांश शहरों में बारिश तेज होने की संभावना है।

दूसरी ओर मानसून की अक्षीय रेखा इस समय राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। जो धीरे-धीरे उत्तरी दिशा की बढ़ रही है। यानी उत्तर भारत में मानसून की हलचल बढ़ेगी।
उम्मीद है कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले 8 और 9 अगस्त को अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

जम्‍मू-कश्‍मीर: अब महबूबा और उमर से छिन सकता है सरकारी बंगला

समुद्री तटों पर तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
पश्चिमी बंगाल के समुद्री तटों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ, ओडिशा, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के समुद्र तटीय इलाके, तेलंगाना, और दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।

असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाएं चल रही हैं। यहं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

मछुआरों को न जाने की सलाह
मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश के अनुमान के मद्देनजर पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाको में मछुआरों को ना जाने की सलाह दी है।

मंगलवार को दिल्ली और एनसीआर में तेज बारिश हुई है। इसके बाद राजधानी के मौसम में भी बदलाव आया है।

दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।