7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तबीयत खराब, अस्पताल में चल रहा इलाज

Himachal Pradesh former CM Virbhadra Singh का तबीयत खराब Breathing Problem के चलते अस्पताल में भर्ती शिमला के IGMC में चल रहा इलाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Aug 2019, 7:08 PM IST

Virbhadra

नई दिल्ली।हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ( Former CM Virbhadra Singh )को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हिमाचल के पूर्व सीएम की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद उन्हें शिमला के IGMC अस्पताल में लाया गया है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि शुरुआत में जो जानकामी मिली है उसके मुताबिक हिमाचल के पूर्व सीएम की तबीयत अचानक खराब होने लगी, कांग्रेस के इस दिग्गज नेता की बिगड़ी तबीयत के चलते इन्हें तुरंत शिमला के ही अस्पताल में ले जाया गया है।

पाक को आतंकवाद की फैक्ट्री से संयुक्त राष्ट्र को सुधार की सलाह तक सुषमा स्वराज के पांच दमदार भाषण

हिमचाल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पिछले लंबे समय से सेहत से परेशान थे। पिछले कुछ दिनों से उन्हें खांसी और जुखाम की भी शिकायत थी।

सर्दी जुखाम के चलते उन्हें सांस लेने ( breathing problem ) में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

बताया जा रहा खांसी बढ़ने और सांस में तकलीफ के चलते ही उन्हें तुरंत उपचार के लिए शिमला के IGMC अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

सुषमा स्वराज को नम आंखों के साथ पति और बेटी का आखिरी सलाम

6 बार रहे हिमाचल के सीएम
आपको बता दें कि 85 वर्ष के वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती की जाती है। मौजूदा समय में वह सोलन के अर्की से विधायक हैं।