विविध भारत

Weather: बर्फीली हवाओं के जद में दिल्ली, शनिवार और रविवार को जानिए कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत इस समय बर्फीली हवाओं की जद में है मौसम विभाग ने दिल्ली में दिनों के लिए शनिवार व रविवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

2 min read

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Cold in delhi NCR ) समेत समूचा उत्तर भारत ( Cold in North India ) इस समय बर्फीली हवाओं ( Cold Wave ) की जद में है। मौसम विभाग ( IMD ) ने तापमान में आई भारी गिरावट को देखते हुए दिल्ली में दिनों के लिए शनिवार व रविवार तक ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert ) जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शीत लहर की वजह से शहर का पारा लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। वहीं विशेषज्ञों ने शनिवार को घने कोहरे ( Dence Fog ) के साथ बादल छाए रहने और सोमवार तक यातायात बाधित रहने की आशंका जताई है।

आरेंज अलर्ट

आईएमडी मौसम प्रणाली की तीव्रता के अनुसार चार रंग की कोडित चेतावनी हरा, पीला, नारंगी और लाल जारी करता है। आरेंज अलर्ट अधिकारियों को तैयार रहने के लिए जारी किया जाता है। रोजाना डेटा प्रदान करने वाले सफदरजंग ऑब्र्जवेटरी में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अयानगर और लोधी रोड के मौसम स्टेशनों में क्रमश: 3.5 और 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अगले तीन दिनों तक धुंध रहेगी

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शहर में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और अगले तीन दिनों तक धुंध रहेगी। वहीं,राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चूरू में रात का तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य के नौ जिले रविवार तक शीत लहर की चपेट में रहेंगे, जिनमें श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, अलवर, भरतपुर, सीकर और झुंझुनू शामिल हैं।

सीकर में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस

गुरुवार के माउंट आबू में शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क गया। सीकर में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के कई अन्य जिलों में पांच डिग्री सेल्सियस से कम तापमान दर्ज किया गया। पिलानी में 1.5 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 2.1 और वनस्थली में 2.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Updated on:
18 Dec 2020 07:05 pm
Published on:
18 Dec 2020 06:38 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश