विविध भारत

Weather update : दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हल्की बारिश

हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट। आईएमडी ने आगामी तीन दिनों तक बारिश की आशंका जताई।

less than 1 minute read
delhi ncr weather
दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ जारी।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दक्षिण, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बादल और बूंदाबादी की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली के आसमान में छाए हैं बादल

भारत मौसम विभाग ( IMD ) की ओर से जारी ताजा जानकारी के मुतबिक दिल्ली-एनसीआर में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। विक्षोभ की वजह सेआसमान बादलों से घिरा हुआ है। आईएमडी के मुताबिक बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन दिन में धूप खिलने की वजह से सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की भी संभावना है।

सावधान रहने की अपील

भारत मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बारिश के कारण दिल्ली में आसमान साफ दिखाई दे रहा है। वहीं उत्तरी भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

Updated on:
04 Feb 2021 09:47 am
Published on:
04 Feb 2021 09:41 am