विविध भारत

मौसमः समूचे उत्तर भारत में सर्दी का सितम, देश के कई इलाकों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Weather Update कई राज्यों में जारी ऑरेंज अलर्ट बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन सर्दी के सितम में समूचा उत्तर भारत

2 min read

नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में गुरुवार से शुरू हुई बारिश से पारा तेजी से लुढ़का है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक हफ्ते तक देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सर्द हवाएं और बारिश लोगों की परेशानियां बढ़ाएंगी।

मौसम विभाग मौसम के बिगड़ते मिजाज के चलते ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी ने पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल दिया है। गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के हुई बारिश के दौरान कई जगहों पर ओले भी पड़े हैं।

कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर अब भी जारी है। इसकी वजह से लगभग पूरे देश में पारा गिरा है। मौसम विभाग और स्काईमेट के मुताबिक अलगे कुछ दिनों तक मौसम का ये रुख बरकरार रहेगा। इसे देखते हुए कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन मैदानी इलाकों में पड़ेगा असर
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद देश के जिन मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी उनमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में भी शनिवार और रविरवार को भी जोरदार बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो इससे देश के कई इलाकों में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। सर्दी के सितम से कई राज्यों में परेशानी बढ़ जाएगी।

जम्मू के वैष्णो देवी में सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ ढक गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश व हिमपात जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही अलर्ट जारी किया गया है कि बर्फबारी की वजह से पहाड़ों पर मुस्किलें बढ़ सकती हैं।

हिमपात की वजह से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों में अगले अगले दो दिन तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है।

Updated on:
13 Dec 2019 09:13 pm
Published on:
13 Dec 2019 04:22 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर